फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Water empty pot protest

पानी के लिए खाली मटका लेकर प्रदर्शन

Wed, 24 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला,ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Water empty pot protest

बांदा। शहर में गर्मी की दस्तक के पहले ही पेयजल संकट

विज्ञापन
गहराने लगा है। परेशान महिलाओं ने सिर पर मटका रखकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

शहर के झील का पुरवा के बाशिंदों ने ज्ञापन में कहा है कि तीनों कुएं सूख गए हैं। पाइप लाइन होने के बावजूद जलापूर्ति नहीं की जा रही। सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव ने जल संस्थान अधिशासी अभियंता को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

ज्ञापन देने वालों में प्रीतम, चुन्नू गिरि, रजुलिया, सुखिया प्रजापति, सुशील, पप्पू निषाद, रतिराम निषाद, कृपाली, शिवकरण वर्मा, मीरा पाल, श्यामबाबू, बच्चा पाल, कंचन प्रजापति, वीरेंद्र सिंह, रघुनंदन पाल, जयकरन पाल, रामजियावन कुशवाहा समेत तमाम महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।

उधर, अतर्रा में लाल थोक मोहल्ला के रामेश्वर, हरीशंकर वर्मा, छोटेलाल, देवराज, राहुल, दिनेश, नीरज, सुनील इत्यादि ने बुधवार को एसडीएम, नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ को दिए ज्ञापन में कहा कि वार्ड में सरकारी हैंडपंप कई माह से खराब है।

अतर्रा ग्रामीण के सौंआ पुरवा का सरकारी हैंडपंप दबंगों ने उखाड़ दिया है। एसडीएम ने ग्रामीणों को जांच व कार्रवाई का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed