{"_id":"9f35ca6c5ad84ac738d0a60db984f061","slug":"washing-machine-compressor-to-blow-the-fire-burning-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाशिंग मशीन का कंप्रेशर फटने के बाद आग से घर जला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाशिंग मशीन का कंप्रेशर फटने के बाद आग से घर जला
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाशिंग मशीन का कंप्रेशर फटने के बाद शार्ट सर्किट की चिंगारी ने घर में आग लगा दी। लाखों रुपये की गृहस्थी और फर्नीचर जल गया। घर में रखी आतिशबाजी भी जल गई। पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही आग काबू पा लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह मर्दन नाका निवासी मोहर्रम कमेटी उपाध्यक्ष मोहम्मद अजीज उर्फ अज्जन नेता के घर महिलाएं वाशिंग मशीन पर कपड़े धो रही थीं। मशीन चलती छोड़कर कुछ देर के लिए दूसरे कमरे में चली गईं। इसी बीच शार्ट सर्किट से मशीन कर कंप्रेशर फट गया और आग लग गई। नजदीक रखा फर्नीचर और गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन
कुछ आतिशबाजी भी जलने से धूम-धड़ाका भी हुआ। गृहस्वामी अज्जन ने बताया कि बारहवफात के लिए लाई गई आतिशबाजी में कुछ बच गई थी वही इक्का-दुक्का पटाखे जल गए। आस पास के पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच तमाशाइयों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
बाद में फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। कोतवाली नगर के एसएसआई कृष्णबीर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकील अली व हसन सिद्दीकी ने भी मौके पर आकर गृहस्वामी से हमदर्दी जताई।