फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Warm meals to malnourished children and pregnant

गर्भवती और कुपोषित बच्चों को गर्मागर्म भोजन

Thu, 28 Apr 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 28 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Warm meals to malnourished children and pregnant
भोजन को खुद खाकर निरीक्षण करते डीएम योगेश कुमार। साथ में ग्राम प्रधान रेखा सिंह।

तिंदवारी। राज्य पोषण मिशन के तहत गर्भवती महिलाओें और अति कुपोषित बच्चों को पका पकाया भोजन देने की बृहस्पतिवार से शुरूआत हो गई। डीएम योगेश कुमार ने अपने गोद दिए गांव मूंगुस में खुद महिलाओं और बच्चों को भोजन खिलवाया। खुद भी खाकर देखा।

विज्ञापन


स्पाट फीडिंग ट्रायल कार्यक्रम के तहत बड़ोखर ब्लाक के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती अति कुपोषित बच्चों को गरमा गर्म पका हुआ भोजन परोसा गया। डीएम ने मूंगुस और बरसड़ा गांवों में इसकी शुरूआत कराई। उन्होंने सीडीपीओ, एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी को निर्देश दिया गया कि गर्भवती और बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए पूरे मनोयोग से काम करें।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग खून की जांच और आयरन की गोलियां वितरित करे। एक साथ महिलाओं के बैठकर भोजन करने पर डीएम ने कहा कि इससे सामाजिक एकता बढ़ेगी। गर्भवती महिलाओं के लिए पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि पात्रों लाभार्थियों को शौचालय निर्माण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीपीओ अर्जुन सिंह और प्रतिभा अवस्थी ने जानकारियां दीं। बीडीओ ओपी शुक्ला, ग्राम प्रधान रेखा पटेल, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, सचिव प्रभाकर पटेल, काननूगो अवधेश पटेल, लेखपाल राजेंद्र पटेल, कोटेदार अंगद सिंह, प्रधानाध्यापक सुरेश सिंह, राजा यादव, गया प्रसाद आदि उपस्थित रहे।


डीएम ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की क्लास भी ली। प्रधानाध्यापक मुन्नी देवी से जानकारियां लीं। पूर्व प्रधान राजनारायण सिंह ने स्कूल के पास हाइवे पर ब्रेकर बनवाने का अनुरोध किया। उधर, सीडीओ राम कुमार सिंह ने अपने गोद लिए डिंगवाही और पुकारी गांवों में इस योजना की शुरूआत कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed