फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ward made Sadhu boy resort

वार्ड ब्वाय बना साधु का सहारा

Tue, 21 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 21 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ward made Sadhu boy resort
जिला अस्पताल मेें भर्ती लावारिस साधु की सेवा करते अस्पताल कर्मचारी सुशील कुमार। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। मरीजों के साथ इलाज में लापरवाही पर जिला अस्पताल में हंगामे तो आए दिन होते हैं, पर कभी यहां कुछ दुर्लभ दृश्य भी नजर जाते हैं। जिसे देखकर महसूस होता है कि अस्पताल कर्मियों में अभी मानवता पूरी तरह मरी नहीं है। ऐसी एक ताजी बानगी अस्पताल के कर्मचारी (वार्ड ब्वाय) सुशील कुमार दीक्षित ने पेश की है।

विज्ञापन


16 जून को चित्रकूट स्थित रामजानकीकुंड आश्रम के कुछ लोग लगभग 75 वर्षीय वृद्ध साधु को जिला अस्पताल के बाहर छोड़कर चले गए। साधु की हालत गंभीर थी। पैर में रोग होने से वह चल फिर भी नहीं पा रहा था।
विज्ञापन


कुछ लोगों की पहल पर सीएमएस ने साधु को भर्ती वार्ड में बेड आवंटित कर दिया। तब से उसका इलाज चल रहा है लेकिन बीमार साधु की तीमारदारी के लिए कोई नहीं था। खिलाने-पिलाने,  नित्य क्रिया कराने से लेकर दवा देने के लिए तीमारदार की दरकार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधु बाबूराम पर अस्पताल के वार्ड ब्वाय सुशील कुमार दीक्षित पसीज गए। अस्पताल की तमाम ड्यूटी की जिम्मेदारी के साथ साधु की सेवा भी अपने जिम्मे ले ली। कई दिनों से सुशील बेसहारा साधु की तीमारदारी कर रहे हैं।


अन्य कर्मचारी, मरीज और तीमारदार साधु के प्रति ‘सुशील’ व्यवहार पर सुशील कुमार दीक्षित की सराहना कर रहे हैं। सुशील का कहना है कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वे पिता की सेवा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed