फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Waqf properties to be recorded in revenue records

वक्फ संपत्तियों को राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया जाए

Fri, 10 Dec 2021 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Waqf properties to be recorded in revenue records
Waqf properties to be recorded in revenue records - फोटो : BANDA
बांदा। वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश सरकार ने आदेश दिया है कि वक्फ संपत्तियों को राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया जाए। इसी को लेकर वक्फ वेलफेयर फोरम ने पूरे देश और उत्तर प्रदेश में मंडल स्तर पर जागरुकता अभियान, कार्यशालाएं और सेमिनार शुरू किए हैं। दूसरे चरण की शुरुआत बुंदेलखंड से की गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को मदरसा जामिया अरबिया हथौरा में वक्फ वेलफेयर फोरम के बैनर तले हुई कार्यशाला में फोरम के चेयरमैन जावेद अहमद ने बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों से आए लोगों से कहा कि वक्फ अधिनियम-2013 के तहत वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं।
विज्ञापन

वक्फ संपत्तियों में अतिक्रमण या अवैध कब्जे हैं तो इसकी कार्रवाई कराएं। प्रदेश सरकार ने यह काबिले तारीफ फैसला लिया है कि वक्फ की जमीन व संपत्तियों पर अवैध कब्जे करने वालों पर एंटी भूमाफिया की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरम ने जागरूकता मिशन बुंदेलखंड से शुरू किया है। कार्यशाला में बुंदेलखंड के लगभग सभी जिलों के नुमाइंदें शामिल रहे। मदरसा के नाजिम और कार्यशाला के मेजबान कारी हबीब अहमद ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

फोरम के डा. मुबश्शिर, सैफुल्ला अब्बासी, मौलाना नजीम अहमद कासमी, सैय्यद अहमद, हिफजुर्रहमान व मोहम्मद अफजल (मौदहा), मुमताज (हमीरपुर), मोहम्मद तारिक व हाफिज मकबूल, मौलाना मोहम्मद आलम साद (जालौन) सहित डा. मकसूद, हाजी शब्बीर अली बबलू, पूर्व डीडीसी मोहम्मद इदरीश, मोहम्मद शाकिर अली, अमीर बख्श नजमी, हाजी कुद्दूस अहमद, अतीक अहमद भी शामिल रहे।

Waqf properties to be recorded in revenue records

Waqf properties to be recorded in revenue records- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed