{"_id":"5e80b47d8ebc3e774535373f","slug":"voluntary-organizations-became-helpers-of-the-poor-banda-news-knp552842513","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धनों के मददगार बने स्वयंसेवी संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धनों के मददगार बने स्वयंसेवी संगठन
विज्ञापन
जरूरतमंदों को लंच पैकेट वितरण करते विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ।
- फोटो : BANDA
बांदा। लॉकडाउन में राशन और रोजमर्रा के सामान का संकट झेल रहे गरीब और जरूरतमंदों को लंच पैकेज या राशन सामग्री समाजसेवी और स्वयंसेवी संगठन पहुंचाने का काम तेजी से कर रहे हैं। इसमें कुछ राजनीतिक दल भी शामिल हैं।
रविवार को रफीक नर्सिंग होम, चिराग फाउंडेशन और सेवर्स ऑफ लाइफ ब्लड डोनेशन ग्रुप ने कांशीराम आवास कालोनी (चूना भट्ठी) में 30 परिवारों को राशन किट बांटी। इसमें आटा, दाल, तेल, नमक, आलू आदि शामिल था। फाउंडेशन की डॉ. शबाना ने बताया कि डॉ. मोनिका सक्सेना, डॉ. प्रज्ञा प्रकाश और डॉ. अरमानुल हक ने भी सहयोग किया है। संगठन कार्यकर्ता सलमान खां, नदीम अहमद, सलीम खां ने कालोनी जाकर वितरण किया। उन्होंने बताया कि 10 दिनों के बाद दूसरे चरण का वितरण होगा।
उधर, बुंदेलखंड मनिहार सोसायटी ने खुटला मोहल्ले में जरूरतमंदों को राशन बांटा। सोसायटी प्रबंधक और पूर्व बिजली कर्मी नेता मोहम्मद सुभान सहित यूनुस, नईम माटो, समीर उल्ला, रमजानी, हनीफ आदि शामिल रहे। स्थानीय विधायक प्रकाश द्विवेदी के सिविल लाइन स्थित कार्यालय में खोले गए कंट्रोल रूम में चल रहे लंच पैकेट वितरण में रविवार को शहर की विभिन्न बस्तियों में लगभग एक हजार लंच पैकेट बांटे। विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी, अनिरुद्ध त्रिपाठी, स्वदेश गोलू शिवहरे आदि शामिल रहे। उधर, खुरहंड गांव में वहां से निकल रहे मजदूरों को विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भोजन वितरित किया।
विज्ञापन
सदर तहसील में तहसीलदार अवधेश कुमार निगम के नेतृत्व में जरूरतमंदों को लंच पैकेट और राशन बंटवाया जा रहा है। तहसील में खुले इस कंट्रोल रूम से मदद के लिए 9454415981 तथा 7652081411 (नेकी की दीवार प्रभारी रामकृष्ण) या 9454415977 (तहसीलदार) पर कॉल की जा सकती है। निरंकारी सत्संग मंडल ने भी गरीबों को राशन वितरण किया। जोनल इंचार्ज डॉ. सुरेश बठीजा के निर्देशन में यह कार्य किया जा रहा है।

मजदूरों को लंच पैकेज बांटते समाजसेवी।- फोटो : BANDA

कांशीराम कालोनी के जरूरतमंदों को राशन किट वितरित करते कार्यकर्ता।- फोटो : BANDA