{"_id":"619fd16ed2efa7220c00bc36","slug":"volleyball-and-badminton-match-in-mp-sports-event-banda-news-knp666055837","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद खेल स्पर्धा में वालीबाल और बैडमिंटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद खेल स्पर्धा में वालीबाल और बैडमिंटन मैच
विज्ञापन
Volleyball and badminton match in MP sports event
- फोटो : BANDA
बांदा। खेलो इंडिया के तत्वाधान में सांसद खेल स्पर्धा के तहत गुरुवार को डीएवी इंटर कॉलेज में वालीबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उद्घाटन की रस्म अदा की।
वालीबाल मैच डीएवी ने 25-12 व 25-7 अंक से खानकाह इंटर कालेज को शिकस्त दी। बालिका वर्ग में जीजीआईसी ने 15-10 व 15-3 के अंतर से आर्य कन्या को हराया। फाइनल बालक वर्ग में 26-24 व 25-20 से डीएवी ने जीत हासिल की।
बैडमिंटन बालिका वर्ग सिंगल में खानकाह की सिमी थापा ने 15-9 के सेट से माही राजपूत को पराजित किया। शुक्रवार (26 नवंबर) को खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होंगी। मेजबान कालेज प्रधानाचार्य डॉ. आनंद कुमार, एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष वाजिद अली समेत व्यायाम शिक्षक रामदेव, शाहिद वली खां, रमेशचंद्र, अंतिमा श्रीवास्तव, अमिता कुशवाहा, सालिहा परवीन, पुष्पा सिंह, शहजादी, हामिद खां, रिजवान आदि मौजूद रहे।