फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Vishwakarma worshiped on the birth anniversary

विश्वकर्मा जयंती पर जगह-जगह आयोजन

Tue, 18 Sep 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 18 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma worshiped on the birth anniversary
विश्वकर्मा की पूजा करते प्रशिक्षार्थी व स्टाफ कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विश्वकर्मा जयंती पर जगह-जगह आयोजन हुए। उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर पूजन हुआ। राजकीय महिला डिग्री कालेज में प्राचार्य डा.बालकृष्ण पांडेय ने नमन किया। डा.जितेंद्र कुमार ने विश्वकर्मा जयंती की वैज्ञानिक व्याख्या पेश की। डॉ. जेबा खान ने उनके जीवन के बारे में बताया।

विज्ञापन


रजनी भार्गव, डॉ. राजनारायण, डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. दीपाली गुप्ता, डॉ. जयकुमार चौरसिया, डॉ. माया वर्मा, डॉ. अंकिता तिवारी, ज्योति मिश्रा, डॉ. सपना सिंह आदि शामिल रहीं। उधर, अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने बाजे-गाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली। पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद सहित रामप्रकाश, शिवलाल विश्वकर्मा, फतेहचंद्र बाबू, शंभू, ललित विश्वकर्मा आदि शामिल रहे। शोभा यात्रा में बाइकर्स का भी जत्था रहा। संचालन केपी विश्वकर्मा ने किया। उधर, राजकीय आईटीआई, पीडब्ल्यूडी वर्कशाप, सेतु निगम ने भी विश्वकर्मा जयंती मनाई। 
विज्ञापन


अतर्रा में विश्वकर्मा जयंती पर बांदा रोड स्थित मैरिज हाल में समारोह हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी धूम रही। रामगोपाल विश्वकर्मा, रामसखा माहुले, बाबूलाल विश्वकर्मा, धीरेंद्र, मूलचंद्र, जुगुल सोनी, अजय विश्वकर्मा आदि शामिल रहे। उधर, डिग्री कालेज परिसर में छात्रावास अधीक्षक डा.पीके विश्वकर्मा के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। प्राचार्य डॉ. अभिलाष श्रीवास्तव ने भगवान विश्वकर्मा के बारे में बताया। विज्ञान इंटर कालेज, नेपाल सिंह पब्लिक स्कूल में भी जयंती मनाई गई। संरक्षक जयराम विश्वकर्मा, बाबू मिस्त्री आदि उपस्थित रहे। कीर्तन भजन के आयोजन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed