फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Violent bull takes life of camel, farmers in panic

Banda News: हिंसक सांड़ ने ली ऊंट की जान, दहशत में किसान

Sun, 04 Feb 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Violent bull takes life of camel, farmers in panic
खप्टिहाकलांं (बांदा)। पैलानी थाने के पिपरहरी गांव में हमला कर किसान को घायल करने वाले हिंसक सांड़ ने शुक्रवार की रात ऊंट की जान ले ली। हिंसक सांड़ से किसान दहशत में हैं। वे खेतों की रखवाली करने में घबरा रहे हैं। उधर, सूचना मिलने पर एडीएम और एसडीएम डॉक्टरों की टीम लेकर गांव पहुंचे। बताया कि हरदोई से ट्रैंक्विलाइजर मंगवाकर सांड को बेहोश कर गोशाला पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

पिपरहरी गांव के किसानों ने अन्ना मवेशियों से फसलों की रखवाली के लिए किराए का ऊंट मंगवाया था। ऊंट पर शुक्रवार की रात हिंसक सांड़ ने हमला कर दिया। दो-तीन किसानों ने साड़ से ऊंट को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। किसान नन्हे परिहार को भी चोटें आ गईं। हिंसक सांड़ ने किसानों के सामने ही ऊंट की जान ले ली और कोई कुछ नहीं कर पाया। इस घटना के बाद से किसान भयभीत है। सांड़ शनिवार की सुबह से किसी को नहीं दिखाई दिया। ग्रामीणों के मुताबिक वह शाम को ही निकलकर लोगों पर हमला करता है।
विज्ञापन


उधर, समाधान दिवस के बाद एडीएम राजेश कुमार और एसडीएम पैलानी शशि भूषण मिश्रा डीएफओ और डॉक्टरों की टीम लेकर पिपरहरी गांव पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की जानकारी की। इसके बाद उस स्थान को भी देखा, जहां सांड़ ने ऊंट को मारा था।डॉक्टरों ने ग्रामीणों को बताया कि सांड़ को पकड़ने के लिए ट्रैंक्विलाइजर हरदोई से मंगाया जाएगा, जिससे उसे बेहोश किया जा सके। इसके बाद रस्सी से बांधकर किसी तरह गोशाला पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed