फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Vinod again became Collectorate Employees Union President

विनोद फिर बने कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ अध्यक्ष

Fri, 10 Jul 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vinod again became Collectorate Employees Union President
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार। - फोटो : BANDA
बांदा। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की बांदा यूनिट का नए सिरे से चुनाव हुआ है। पिछली कार्यकारिणी का दो वर्षीय कार्यकाल खत्म हो जाने पर नया चुनाव कराया गया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार (शस्त्र लिपिक) पुन: बने हैं। सेवानिवृत्ति और स्वैच्छिक इस्तीफों से रिक्त पदों पर नया चुनाव कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से अगले दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी चुनी गई। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार फिर चुन लिए गए। महामंत्री पद पर पुरुषोत्तम दास गुप्ता चुने गए।
विज्ञापन

पिछले महामंत्री केके वाजपेयी ने अधिवर्षता आयु पूरी होने पर पद से इस्तीफा दे दिया था। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शाकिर अजीम और संयुक्त मंत्री सैय्यद अशरफ अली चुने गए। प्रवक्ता का दायित्व संतोष गिरि और कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता होंगे। प्रचार मंत्री का जिम्मा बुशरा खानम को दिया गया। आडीटर का पद आसिफ शरीफ और संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र दुबे बनाए गए हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शशि कुमार को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्यों में अरविंद कुमार निगम, प्रमोद त्रिपाठी, संतोष अहिरवार, जयश्री, अखिलेश, अनुराग शुक्ला, मुलायम सिंह यादव, कुलदीप सिंह, सुनील यादव, कुमारी कुसुम यादव, अमित शर्मा, लालाराम पांडेय को शामिल किया गया है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी पदों पर पूर्णकालिक पदाधिकारी चुने गए हैं। बैठक में मजोहम्मद इस्माइल, केके वाजपेयी, रामशरण साह ू, संजय श्रीवास्तव, कपिल कुमार, आशुतोष, आदिल, बिलाल, मोहम्मद रफीक, संतोष कुमार, शशि कुमार, इंद्रजीत सिंह, राजबहादुर, विजय कुमार गुप्ता, हुकुमचंद्र, कैलाशचंद्र, रमेश सिंह यादव, दिनेश कुमार सविता, विजय कुमार श्रीवास्तव, मंजू अग्रवाल, कमलेश, राखी सिंह, वंदना सिंह, कुमारी नीलम प्रजापति, अनीसा यादव आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed