{"_id":"58c04d3a4f1c1b683ddc5082","slug":"villagers-trapped-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाए ग्रामीणों व परिजनों को समझाते क्षेत्राधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत पर ग्रामीणों ने कोतवाली के सामने जमकर हंगामा किया। नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस की लेटलतीफी से नाराज ग्रामीणों ने चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटा तक चले जाम में आवागमन पूरी तरह ठप रहा। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
पांच दिनों पूर्व मरका थाना क्षेत्र के समशुद्दीनपुर गांव निवासी अशोक यादव (35) पुत्र गंगा बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर कर दिया। मंगलवार की रात कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बुधवार को परिजन शव लेकर घर आए। घटना से नाराज परिजन और ग्रामीण शव लेकर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली परिसर में शव रखकर दुर्घटना करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस की लेटलतीफी से आक्रोश और बढ़ गया। परिजन व ग्रामीणों ने मुख्य चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस आरोपी को बचा रही है। परिजन व ग्रामीण रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
लगभग एक घंटा बाद मृतक की पत्नी फूल कुमारी की तहरीर पर पतवन गांव निवासी लाल बहादुर पुत्र शिवबोधन के खिलाफ 279, 337, 338 व 304 ए की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी प्रेम कुमार यादव के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खत्म कर दिया।