फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Villagers stricken by power cuts blocked

बिजली कटौती से त्रस्त ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 23 May 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers stricken by power cuts blocked
Villagers stricken by power cuts blocked - फोटो : BANDA
बबेरू/अतर्रा। एक महीने से बिना बिजली के रह रहे ग्रामीणों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। लगभग एक सौ से अधिक ग्रामीणों ने ओरन-बबेरू मार्ग पर जाम लगा दिया। बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। तीन घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे सीओ व अन्य अधिकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर 24 घंटे के भीतर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुला।
विज्ञापन

समाजसेवी पीसी पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे भदेहदू व अन्य गांवों के लोगों ने बताया कि एक माह पहले फुफुदी फीडर से जुड़े लगभग दो दर्जन से ज्यादा गांवों में आंधी से पोल टूटकर गिर गए थे। कई बार समाधान दिवस में बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा गया, लेकिन समस्या में सुधार नहीं हुआ। दोपहर दो बजे जाम की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बबेरू सत्य प्रकाश शर्मा, बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडे और तहसीलदार व विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने आक्रोशित ग्रामीणों को 24 घंटे के अंदर लिखित आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

इस दौरान संतोष यादव, रामधनी, दिलीप कुमार, अशोक कुमार, शीलू, विनोद, अखिलेश, ओम प्रकाश, राजेश, राजू, दिनेश कुमार, संतोष, रामखेलावन, पप्पू, अनंत आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed