{"_id":"64ea50f02b03cae4340aa764","slug":"villagers-reached-collectorate-against-power-crisis-banda-news-c-212-1-bnd1001-1853-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिजली संकट के खिलाफ कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिजली संकट के खिलाफ कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण
Sun, 27 Aug 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
बांदा। बिजली संकट के खिलाफ बड़ोखर खुद के गांव तिंदवारा के ग्रामीण शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने बिजली अधिकारियों के खिलाफ रोष जाहिर किया। जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया और उनसे गांव की बिजली आपूर्ति रोस्टर के मुताबिक किए जाने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन महीने से बिजली आने-जाने का कोई समय निश्चित नहीं है। इससे पहले सुबह और शाम बिजली कटौती को लेकर समय निर्धारित था। रोस्टिंग के अनुसार बिजली सप्लाई होने से ग्रामीण बिजली संबंधित कार्यों को उसी के अनुसार पूरा कर लेते थे। अब आए दिन फाल्ट भी हो रहे हैं और उसको ठीक करने में लगातार लापरवाही की जा रही है।
ज्ञापन देने वाले ग्रामीणों में दिवाकर मिश्रा, नरेंद्र कुमार, मूल चंद्र, सतीश चंद्र द्विवेदी, राहुल यादव, दीपक त्रिवेदी, रामसिया यादव, अरविंद कुमार, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।