फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Villagers are sweating for water

पानी के लिए पसीना बहा रहे हैं ग्रामीण

Tue, 14 Sep 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Villagers are sweating for water
बांदा। मवई बुजुर्ग गांव में तीन दिनों से जलापूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं। एक किलोमीटर दूर हैंडपंप या टैंकर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। जलापूर्ति बाधित होने पर जल संस्थान और बिजली विभाग एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर आबाद मवई बुजुर्ग गांव की आबादी लगभग डेढ़ हजार है। यहां जमालपुर ट्यूबवेल से पाइप लाइन के जरिए जलापूर्ति होती है। लगभग तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है।
विज्ञापन

भीषण उमसभरी गर्मी में ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक किलोमीटर दूर बरम बाबा स्थान में लगे हैंडपंप से पीने के लिए पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के समाजसेवी राजकरन द्वारा निजी टैंकर से आपूर्ति की जा रही, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान अवर अभियंता का कहना है कि बिजली खराब होने से जलापूर्ति बंद है।
बिजली विभाग के अभियंता आपूर्ति का दावा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से जलापूर्ति शीघ्र शुरू कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed