फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,SDM,electicity,DPRO,block

गांव की सरकार में 160 पदों पर महिलाओं का होगा राज

Sun, 21 Mar 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
village,SDM,electicity,DPRO,block
village,SDM,electicity,DPRO,block - फोटो : BANDA
बांदा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नए सिरे से आरक्षण की प्रस्तावित सूची शनिवार की देर रात जिला प्रशासन ने जारी कर दी। 2015 को आधार वर्ष मानकर जिला पंचायत सहित ब्लाक प्रमुख व ग्राम पंचायत सीटों में फेरबदल करते हुए सूची जारी की गई है। नई संशोधित आरक्षण सूची में करीब 15 से 20 फीसदी परिवर्तन किया गया है। पंचायत चुनाव में महिलाओं का दबदबा रहेगा।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख की आठ में तीन, डीडीसी की 30 में 10 और ग्राम पंचायत की 469 में 160 सीटें महिलाओं के हिस्से में आई हैं। नया आरक्षण जानने के लिए विकास भवन और ब्लाकों में संभावित दावेदारों की दिनभर भीड़ रही। ब्लाक प्रमुख में बबेरू ओबीसी से महिला, कमासिन ओबीसी से सामान्य, जसपुरा एससी महिला से ओबीसी महिला, बिसंडा सामान्य से एससी और महुआ सीट एससी से एससी महिला कर दी गई। इसी तरह जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण में वार्ड एक कमासिन प्रथम सामान्य से ओबीसी, वार्ड दो कमासिन द्वितीय ओबीसी से सामान्य, वार्ड चार बबेरू प्रथम सामान्य से ओबीसी, वार्ड पांच बबेरू द्वितीय ओबीसी से सामान्य, वार्ड छह बबेरू तृतीय एससी महिला से सामान्य, वार्ड नौ तिंदवारी प्रथम एससी महिला से महिला के लिए आरक्षित की गई।
विज्ञापन

वार्ड दस तिंदवारी द्वितीय एससी महिला से महिला, वार्ड बारह जसपुरा प्रथम एससी से महिला, वार्ड चौदह बड़ोखर खुर्द प्रथम महिला से एससी, वार्ड अठारह महुआ प्रथम एससी से एससी महिला, वार्ड उन्नीस महुआ द्वितीय सामान्य से एससी, वार्ड बीस महुआ तृतीय सामान्य से एससी, वार्ड इक्कीस महुआ चतुर्थ एससी से एससी महिला, वार्ड तेईस नरैनी द्वितीय एससी से एससी महिला, वार्ड पच्चीस नरैनी तृतीय ओबीसी से ओबीसी महिला, वार्ड सत्ताइस बिसंडा प्रथम महिला से सामान्य, वार्ड अट्ठाइस बिसंडा द्वितीय ओबीसी महिला से ओबीसी और वार्ड तीस बिसंडा चतुर्थ महिला से एससी सीट में परिवर्तित की गई है। ग्राम पंचायतों में भी बड़ा परिवर्तन किया गया है। प्रस्तावित आरक्षण जारी होने के बाद दावेदारों ने नए सिरे से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed