फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,police,wine,FIR,man

किशोर को पीटकर रुपये और मोबाइल छीने

Thu, 25 Feb 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
village,police,wine,FIR,man
बांदा। गांव के दो युवकों ने किशोर को जबरन शराब पिलाकर मारपीट की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपियों पर रुपये और मोबाइल लूट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी धर्मपाल को परिजनों ने बुधवार को शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घरवालों ने आरोप लगाया कि नहाने के लिए हैंडपंप जाते समय धर्मपाल को गांव के दो युवक जबरन पकड़कर जंगल ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की और शराब पिला दी। एक हजार रुपये और मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि एक आरोपी युवक के पिता से जमीन का विवाद चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

-------------
ई-रिक्शा पलटा, दो युवतियां घायल
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के ककनारे बाबा के पास बृहस्पतिवार की दोपहर तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलट गया। इसमें सवार कुकुवा खास गांव की निर्मला और मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल युवतियां पैलानी बाजार जा रही थीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
युवती ने जहर खाया
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के लुकतरा गांव में सतरूपा ने बृहस्पतिवार की सुबह घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने घटना की वजह कामकाज को लेकर डांटने की बताई है। (संवाद)
-----------
शिविर में एसडीओ और भाजपा नेता भिड़े
तिंदवारी। बिजली बिल बकाया वसूली को लगे शिविर में बृहस्पतिवार को एसडीओ योगेंद्र यादव और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी आमने-सामने आ गए। भाजपा नेता ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। दक्षिणी सोसायटी के सामने एसडीओ व जेई राहुल सिंह शिविर में बिजली बिल वसूली सही करा रहे थे। एसडीओ का आरोप है कि भाजपा नेता ने अकारण गाली-गलौज की। दूसरी तरफ भाजपा नेता ने कहा कि एसडीओ ने उनसे अभद्रता से बात की। उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की। इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना का वीडियो वायरल होता रहा।
-------------
रेलवे में नौकरी के बहाने एक लाख ऐंठे
बांदा। रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक लाख रुपये ऐंठने के मामले में सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्जकर विवेचना के आदेश दिए हैं। गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी भगवानदीन (मुंशी) ने सीजेएम न्यायालय में दी गई अर्जी में बताया कि बांदा निवासी विकास ने एक वकील के बस्ते में उसके मुंशी से पुत्र को नौकरी लगवाने की बात कही। लखनऊ ले जाकर 50 हजार रुपये ले लिए। बाद में एक कार्ड देकर नौकरी मे ज्वाइन करने को कहा। बेटा जब ड्यूटी में गया तो पता चला कि वह ठेकेदार के अंडर में काम कर रहा है। पैसा वापस मांगा तो 20 हजार रुपये दे दिए। 80 हजार रुपये नहीं दे रहा। सीजेएम ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी जय श्याम शुक्ल ने बताया कि आदेश मिलने की पुष्टि की। (संवाद)

--------------------
गला घोटकर की गई थी हत्या
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के मथुरापुरी (नांदादेव) स्थित ससुराल से लापता हुई जय देवी (25) का शव बुधवार को अमारा गांव के पास केन नदी में मिला था। बृहस्पतिवार को दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के मुताबिक, हत्या गला घोटकर की गई। सीओ सदर सत्य प्रकाश शर्मा का कहना है कि पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या कि पुष्टि होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed