फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,police,JCB,river,DM

जेसीबी से तोड़ा खनन के लिए बनाया पुल

Sat, 20 Feb 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
village,police,JCB,river,DM
village,police,JCB,river,DM - फोटो : BANDA
बांदा। मंडल मुख्यालय से चंद किमी दूर दुरेड़ी गांव के पास राष्ट्रीय केन नदी की जलधारा को बांधने के मामले में शनिवार को जिला प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के आदेश पर खान अधिकारी सुभाष सिंह व खान निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने जांच की। जांच में अस्थायी पाइप डालकर रोकी गई जलधारा को जेसीबी से तोड़कर नदी का बहाव शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 20 फरवरी के अंक में फोटो के साथ पेज नंबर तीन पर बालू के लिए नदी बांधी, अफसर खामोश हेडिंग से खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान लेकर शनिवार को जिलाधिकारी के आदेश पर खान अधिकारी और खान निरीक्षक ने मौके पर जाकर जांच की। जांच में पाया गया कि दुरेड़ी गांव में स्वीकृत अनुज्ञा-पत्र क्षेत्र के केन नदी में अस्थायी पाइप डालकर बालू निकालने के लिए रास्ता बनाया गया था। पाइप के नीचे से पानी बह रहा था। दोनों अधिकारियों ने डीएम के आदेश पर इसे तोड़ दिया है। शुक्रवार को दुरेड़ी गांव के केन तटवर्ती इलाके के सब्जी की खेती करने वाले ग्रामीणों ने शिकायत कर कहा था कि बालू कारोबारी की हरकत से उनकी सब्जी की बाड़ी को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed