फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,mla,video,DM,pm

युवा सुहेलदेव के जीवन से प्रेरणा लें

Tue, 16 Feb 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
village,mla,video,DM,pm
village,mla,video,DM,pm - फोटो : BANDA
बांदा। महाराज सुहेलदेव की जयंती सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में धूमधाम से मनाई गई। भूरागढ़ दुर्ग में सरकारी आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाया गया। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया िसुहेल देव के जीवन से प्रेरणा लें।
विज्ञापन

जयंती समारोह में तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति ने कहा कि महाराज सुहेलदेव ने आक्रमणकारियों को परास्त कर देश के स्वाभिमान की रक्षा की। भूरागढ़ किला भी ऐतिहासिक स्थल है। यहां अनेक स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई। डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि मध्य काल की 11वीं सदी में यूपी के बहराइच जिले में महाराजा सुहेलदेव प्रतापी राजा हुए। उन्होंने विदेशी आक्रांताओं से भारतीय संस्कृति एवं विरासत की रक्षा की। 21 राज्यों का संगठन बनाकर युद्ध कला से विजय प्राप्त की। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने कहा कि इतिहासकारों ने भारतीय इतिहास को सही ढंग से प्रस्तुत नहीं किया। महाराजा सुहेल देव के बारे में बहुत कम जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने सुहेलदेव के जीवन को अनुकरणीय बता सभी का आभार जताया। समारोह में सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बीपी ओमर बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। महाराजा सुहेलदेव के चित्र और दुर्ग में स्थित शहीदों के स्मारक पर पुष्प चढ़ाए गए। समारोह को पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, रिटायर्ड सूबेदार बीसी श्रीवास्तव, डीएस तिवारी, वीरेंद्र सिंह, राजनारायण कुशवाहा, एसबी सिंह, एनके सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ, जेडीसी रमेशचंद्र पांडेय, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, विपरण अधिकारी गोविंद उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
सपा ने सुहेलदेव को गरीबों का मसीहा बताया
महाराज सुहेलदेव की जयंती पर सपा कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष विजय करन यादव ने उन्हें गरीब और कमजोरों का मसीहा बताया। महासचिव मो. हनीफ, प्रदीप यादव, अशोक श्रीवास, नंद किशोर यादव, प्रियांशु, अजय चौहान, द्वारिका यादव, प्रदीप जड़िया, रवि आदि शामिल रहे। उधर, श्रीकृष्ण आइडियल हायर सेकें डरी स्कूल में वसंतोत्सव के साथ सुहेलदेव जयंती मनाई गई। कवि व साहित्यकार डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने वसंत की महिमा बयां की। प्रोफेसर बीएल शर्मा ने भी संबोधित किया। सरसों के फूलों से सरस्वती पूजन हुआ। प्रबंधक जेपी यादव ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed