फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,medical,covid 19,banda,city

बेलगाम कोरोना ने 166 को और लपेटा

Wed, 14 Apr 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
village,medical,covid 19,banda,city
बांदा। बेलगाम होते नजर आ रहे कोरोना संक्रमण ने बुधवार को 166 और लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इनमें 64 महिलाएं हैं। संक्रमितों में युवाओं की संख्या काफी ज्यादा है। अब जनपद में सक्रिय मरीज 967 हो गए हैं। अब तक कोरोना से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 4723 पहुंच गया है। रोजाना बड़ी संख्या में मिल रहे संक्रमितों का ज्यादातर कोई पुरसाहाल नहीं है। वे अपने घरों में बिना किसी निगरानी के आइसोलेट हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जारी हुई पॉजिटिव मरीजों की सूची में बांदा शहर के इंदिरा नगर, शांति नगर, अलीगंज, मेडिकल कालेज, जवाहर नगर, बलखंडी नाका, चमरौटी चौराहा, कालूकुआं, बंगालीपुरा, आवास विकास, श्रीनाथ विहार, स्वराज कालोनी, कंचन पुरवा, रोडवेज बस अड्डा, महेश्वरी देवी, फूटाकुआं, बिजलीखेड़ा, गायत्री नगर, पुलिस लाइन, स्पोर्ट्स स्टेडियम, जरैली कोठी, जिला अस्पताल, खिन्नी नाका, पंजाबी कालोनी, डीएम कालोनी, शंभू नगर, सिविल लाइन, कटरा, क्योटरा में एक से 3 तक मरीज पाए गए। इनके अलावा लौली टीकामऊ, त्रिवेणी, हरदौली, सिकहुला, नसेनी, बड़ैछा, हुसैनपुर खुर्द, अतर्रा, महोखर, मौदहा, अमेढ़ी, बांसी, पारा बिहारी, कमासिन, जसपुरा इत्यादि में भी संक्रमित मिले हैं। इनमें ज्यादातर युवा उम्र के हैं। करीब आधा दर्जन किशोर और बच्चे हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में कुल 967 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 685 अपने घरों में आइसोलेट हैं। बुधवार को 10 संक्रमित स्वस्थ होकर अस्पतालों से छुट्टी पा गए।
-------------
इनसेट
------------
चिकित्साधीक्षक सहित सात पॉजिटिव
नरैनी। चिकित्साधीक्षक सहित सीएचसी के छह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को आइसोलेट करते हुए अस्पताल को अगले 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। सैनिटाइज किया जा रहा है। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि इमरजेंसी, प्रसव और कोरोना टीकाकरण सेवाएं जारी रहेंगी। बताया कि दो दिन पहले बडै़छा में एक व्यक्ति व महुटा में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। गांव में टीम भेजकर ग्रामीणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
संक्रमित बैंक कर्मी की मौत
बबेरू। कस्बे के अतर्रा रोड निवासी ब्रजलाल (60) की बुधवार की सुबह तबियत बिगड़ जाने पर परिजन सीएससी लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के बताया कि उसे पिछले कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। उधर, अतर्रा संवाद के मुताबिक कोरोना संक्रमित 55 वर्षीय पंजाब नेशनल बैंक कर्मी की मौत हो गई। तीन दिन पूर्व एंटीजन कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कालेज भेजा गया था। बुधवार को सुबह उसकी मौत हो गई।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed