फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,former,police,crops,mandal president

विधवा का आमरण अनशन शुरू

Tue, 06 Apr 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
village,former,police,crops,mandal president
बांदा। बीस बीघा कृषि भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न करने से क्षुब्ध अनुसूचित जाति की विधवा ने सोमवार से मंडल मुख्यालय में आमरण अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बबेरू क्षेत्र के राघव थोक निवासी केशरिया ने अफसरों को दी अर्जी में बताया कि उसने वर्ष 2014 में कृषि भूमि खरीदी थी। राजस्व अभिलेखों में उसके नाम भी दर्ज है। आरोप लगाया कि जिससे जमीन खरीदी थी उसका दबंग भतीजे जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। अफसरों से शिकायत से बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई। विधवा ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। कहा कि इसके पूर्व दबंग उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। कानूनगो और लेखपाल पर पैसा मांगने का आरोप लगाया। विधवा केशरिया दो अप्रैल से मुख्यालय स्थित अशोक लाट में अनशन पर थी। अब सोमवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन

--------------------
सामाजिक परिवर्तन मिशन लड़ेगा चुनाव
बांदा। सामाजिक परिवर्तन मिशन भी पंचायत चुनाव में भागीदारी करेगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रत्याशी खड़ा करेगा। मिशन में पहले चरण में आठ वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार राव ने बताया कि सोमवार को मिशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड पांच बबेरू द्वितीय ने आरडी पथिक, वार्ड दस तिंदवारी में अजय वर्मा, वार्ड 14 बड़ोखर खुर्द प्रथम में स्वंय प्रकाश, वार्ड 15 बड़ोखर खुर्द द्वितीय में सुधा सिंह राजपूत, वार्ड 16 बड़ोखर खुर्द तृतीय में रामबहोरी सूर्या, वार्ड 17 बड़ोखर खुर्द चतुर्थ में नोखेलाल खेंगर, वार्ड 19 महुआ द्वितीय में मंजू सेठी और वार्ड 25 नरैनी चतुर्थ में रामबाई यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बैठक में महासचिव इंद्रजीत यादव, राजेश कुमार भारतीय, उपाध्यक्ष रमाकांत निषाद, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति, मोरध्वज खुराना, विश्वजीत यादव, जगमोहन वर्मा, शिव विलास कुशवाहा, बैजनाथ कोटार्य, हरिशंकर राजपूत, पिंटू श्रीवास, महेंद्र लोहिया आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed