फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,former,MP,mla,banda

बांदा: जैविक खेती से बुंदेली किसान बढ़ाएं आमदनी

Sat, 20 Feb 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
village,former,MP,mla,banda
village,former,MP,mla,banda - फोटो : BANDA
बांदा। कृषि विश्वविद्यालय में शनिवार को सात राज्यों के किसानों का जमघट लगा। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने क्षेत्रीय किसान मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि बुंदेलखंड के किसान अपनी आमदनी बढ़ाएं। क्षेत्र के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों में सीड प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित कराए गए हैं। किसान अनाज के साथ-साथ उन्नत प्रजाति के बीजों का उत्पादन करके अपनी आमदनी बढ़ा सक ते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को टिप्स देते हुए कहा कि वह गो आधारित और जैविक खेती को अपनाएं। वन ड्राप मोर क्राप के सिद्धांत को भी अपनाने पर बल दिया। उन्नति कृषि-आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया गया। कहा कि नए कृषि कानूनों से किसानों को लाभ होगा। सरकार ने एमएसपी को डेढ़ गुना किया है। बताया कि चित्रकूटधाम मंडल के एक लाख 67 हजार किसानों का 933 करोड़ रुपये का कर्ज सरकार ने माफ किया है। मंडल में 17 हजार से अधिक तालाब, खेत-तालाब योजना के तहत खुदवाए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से पिछले चार वर्ष में 1870 करोड़ रुपये किसानों को दिए गए हैं। कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में पहली बार चना, सरसों आदि की खरीद की गई है। बुंदेलखंड में खरीफ फसलों का आच्छादन और प्रदेश में 60 लाख मीट्रिक टन उत्पादन बढ़ा है।
विज्ञापन

बांदा-चित्रकूूट के सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय बुंदेलखंड के लिए वरदान है। किसान खेती के साथ फल और सब्जी का भी उत्पादन करें। जिससे उनकी आमदनी बढ़ सके। निदेशक कृषि डॉ. एपी श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की बहुउद्देश्यीय तालाब योजना जल्द ही शुरू की जाएगी। योजना से किसान मत्स्य पालन, सिंघाड़े के उत्पादन के साथ मोती का भी उत्पादन कर सकेंगे। चारा उत्पादन योजना भी शुरू करने की बात कही। कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने मेले के उद्देश्य के विषय में बताया। कहा कि यहां 7 राज्यों के किसान शामिल हुए हैं। मेले का उद्देश्य उन्नति कृषि-आत्मनिर्भर भारत रखा गया है। कहा कि अबकी 5500 क्विंटल उन्नत प्रजाति के बीजों का उत्पादन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
फोटो परिचय4- पशुपालन विभाग के स्टॉल का अवलोकन करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
मंत्री ने देखे स्टॉल, ली जानकारी
कृषि विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय किसान मेले का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने मेले में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और किसानों से सवाल भी पूछे। मेले में विश्वविद्यालय के साथ-साथ एनआरएलएम ने भी अपने स्टॉल लगाए थे।
इंसेट---
फोटो परिचय-5- मेवा सिंह
क्षेत्रीय मेले में उन्हें कृषि से संबंधित उच्च तकनीक की जानकारी मिली है। अन्य प्रदेशों से आए किसानों से खेती करने के गुर सीखने को भी मिलेंगे।
-मेवा सिंह, किसान पंजाब
इंसेट---
फोटो परिचय-6- अमृत पाल सिंह
कृषि से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर खेती को व्यापार से जोड़ना और उसका उत्पादन करना है। वह मेले में यह सब गुर सीखने आए हैं। गेहूं की प्रजातियों के बारे में जानकारी प्राप्त की है।
-अमृत पाल, किसान, उत्तराखंड
इंसेट---
फोटो परिचय-7- सोनू
सूत कातने का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र से लिया है। अब गांव में चरखा से सूत काटकर आमदनी कर रहीं है। रोजाना 200 से 300 रुपये प्राप्त हो रहे हैं। मेले में और भी जानकारियां मिली हैं।

-सोनू, महिला किसान, बांदा
इंसेट---
ये रहे मौजूद
मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, प्रबंध परिषद के सदस्य बलराम सिंह कछवाह, ममता मिश्रा, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, संयुक्त कृषि निदेशक उमेश चंद्र कटियार, कुलसचिव आरके पवार, बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, राजेश सिंह सेंगर, आयोजन सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed