फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,former,covid 19,banda,collage

नए केस कम, लेकिन मौतें नहीं थमीं

Thu, 20 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
village,former,covid 19,banda,collage
बांदा/चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल के बांदा और चित्रकूट में कोरोना के नए केसों में तो कमी आई, लेकिन मरने वालों का सिलसिला अभी भी थम नहीं रहा है। बांदा में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण से एक युवक की जहां मौत हो गई, वहीं 12 नए केस मिले। उधर, चित्रकूट में बृहस्पतिवार का आठ कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जबकि 27 संक्रमित स्वस्थ हुए।
विज्ञापन

बांदा में कोरोना के नए केसों में कमी आई है, लेकिन मौतों का सिलसिला अभी नहीं थम रहा। एक और संक्रमित की मौत के साथ पहली अप्रैल से अब तक मरने वालों का आंकड़ा 99 पहुंच गया। उधर, बृहस्पतिवार को 12 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के छह संक्रमित हैं। पांच महिलाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती नरैनी निवासी 38 वर्षीय संक्रमित युवक की मृत्यु हो गई। कोविड प्रोटोकाल के तहत मेडिकल टीम ने शव का अंतिम संस्कार किया। इसे मिलाकर पहली अप्रैल से अब तक मरने वाले संक्रमितों की संख्या 99 हो गई। इसके पूर्व मृतकों के आंकड़ें इसमें शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार को मिले 12 नए संक्रमितों में 6 ग्रामीण और 6 शहरी क्षेत्र के शामिल हैं। शहर में आवास विकास, अलीगंज, मर्दन नाका, स्वराज कालोनी और ग्रामीण क्षेत्रों में नाई हस्तम, जसपुरा, कमासिन, बबेरू, कालिंजर में पॉजिटिव रोगी मिले हैं। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 80 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए। इनमें 68 होम आइसोलेशन और 12 कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीज शामिल हैं। अब निगेटिव हो चुके संक्रमितों की संख्या 6478 हो गई। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 359 है। पिछले 24 घंटों में 1279 टेस्ट आरटीपीसीआर, 16 ट्रूनॉट और 1818 टेस्ट एंटीजन से हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चित्रकूट में सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में आठ नए कोरोना मरीज मिले हैं। पहले से संक्रमित मरीजों में 27 स्वस्थ हुए हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 283 है। इसके अलावा होम आइसोलेशन के मरीजों से स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में लगे कर्मचारियों द्वारा लगातार की जा रही है। सभी चिकित्सालय में दवाओं आदि की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है।
इंसेट---
डेढ़ माह में बने 227 मृत्यु प्रमाणपत्र
बांदा। कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर कोहराम मचाया है। शहर से लेकर गांवों तक बड़ी संख्या में लोगों ने जान गंवाई। इनमें कुछ संक्रमित थे तो कुछ अन्य मर्ज के मरीज। इसकी बानगी बांदा पालिका द्वारा जारी मृत्यु प्रमाणपत्र हैं। पालिका परिषद से डेढ़ माह में 227 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए। अप्रैल माह में 87 मृत्यु प्रमाणपत्र बने। हैरत की बात यह है कि सिर्फ 18 मई तक 140 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी पालिका द्वारा जारी किए गए, जबकि मई खत्म होने में अभी 11 दिन बाकी हैं। पालिका प्रशासन के मुताबिक, आम दिनों में हर माह 100 के अंदर मृत्यु प्रमाणपत्र जारी होते रहे हैं, लेकिन कोरोनाकाल में इसका ग्राफ काफी बढ़ा है। हालांकि, बताया कि यहां से उन्हीं के प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं जो घर में या प्राइवेट अस्पतालों में खत्म हुए हों। (संवाद)
इंसेट---
हल्के व बिना लक्षण वाले मरीज होंगे होम आइसोलेट
बांदा। अब हल्के/बिना लक्षण वाले कोविड मरीज ही होम आइसोलेट हो सकेंगे। होम आइसोलेशन के लिए इलाज कर रहे चिकित्सक द्वारा जांच पर हल्के/बिना लक्षण वाले मरीज के तौर पर प्रमाणित करने की जरूरत को अनिवार्य बताया गया है। ऐसे मामलों में मरीज के घर पर सेल्फ आइसोलेशन और परिवार के लोगों को क्वारंटीन करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था भी होनी चाहिए। मरीज की देखभाल के लिए एक व्यक्ति 24 घंटे उपलब्ध रहना चाहिए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमसी पाल ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने होम आइसोलेशन के नियमों में बदलाव करते हुए संशोधित गाइडलाइन जारी की है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे लोग जो उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदयरोग व कमजोर फेफड़े, गुर्दे की बीमारी से ग्रसित हैं, उनमें कोरोना की पुष्टि होने पर डॉक्टर की अनुमति के बाद ही होम आइसोलेशन में रहने की बात कही गई है। गाइडलाइन में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों को 10 दिनों तक निगरानी चार्ट भरने की सलाह दी गई है। निगरानी चार्ट में प्रत्येक दिन के शरीर का तापमान एवं आक्सीमीटर से हृदयगति व आक्सीजन के स्तर को भरने की सलाह दी गई है। (संवाद)
इंसेट---
समाजसेवी की याद में गांव में मास्क बांटे
बांदा। समाजसेवी राजकुमार पटेल की स्मृति में पाराबन्नो बेगम (बबेरू) गांव में ग्रामीणों को मास्क वितरित किए गए। कांग्रेस के मीडिया संयोजक डा. अनूप पटेल और ग्राम प्रधान शारदा यादव व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पूरे गांव में मास्क बांटे गए। साथ ही ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने और कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया। मीडिया संयोजक ने बताया कि शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर गांव में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। (संवाद)
इंसेट---
प्रधानों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया
तिंदवारी। जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह ने जूम एप के माध्यम से सदस्यों, प्रधानों समेत गांव के लोगों से ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा गांवों में टीकाकरण का ग्राफ बहुत कम है। आसपास लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। समाज के प्रत्येक शिक्षित युवा की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं टीकाकरण करा आसपास लोगों को प्रेरित कर टीकाकरण कराएं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। (संवाद)
इंसेट---
आवास, कार्यालय, मोहल्ले हुए सैनिटाइज
चित्रकूट। स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग की टीमों ने बृहस्पतिवार को जज आवास, वन विभाग डाक बंगला, समस्त न्यायालय संपूर्ण कचहरी, लोक निर्माण विभाग डाक बंगला, एसबीएम कॉलोनी कर्वी, राजकीय संप्रेक्षण गृह, वृद्धा आश्रम, इलाहाबाद रोड, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, कोरोना जांच सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहर, सहित अन्य प्रमुख स्थानों एवं हॉटस्पॉट के क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया है। (संवाद)
इंसेट---
कैंप लगा ग्रामीणों का किया टीकाकरण
राजापुर। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में फैले भ्रम को दूर करने के लिए ग्राम पंचायत बरद्वारा के प्राथमिक विद्यालय में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। जहां 10 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है। टीम प्रभारी नायब तहसीलदार सरधुवा विवेक सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत बरद्धारा के प्राथमिक विद्यालय में वैक्सीनेशन टीम में आशा, एएनएम, लेखपाल राम सुमेर मिश्रा, ग्राम प्रधान, कोटेदार आदि लोगों के सहयोग से ग्रामीणों को बुलाया गया। इसमें वैक्सीनेशन के संदर्भ में फैले भ्रम को दूर करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी से बचने के लिए 10 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके बाद निगरानी समिति के साथ डोर-टू-डोर टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। (संवाद)

इंसेट---
कोरोना काल में कर रहे मदद
चित्रकूट। जिले में कई संस्थाएं कोरोना काल में जरूरतमंदों को भोजन आदि मुहैया करा रही हैं। परहित सेवा संस्थान की टीम के सदस्य अनुज हनुमंत, हेेमनारायण, सचिन वंदन व शंकर दयाल गर्ग ने मानिकपुर के बीहड़ इलाकों की बस्ती में भोजन सामग्री बांटी है। मुख्यालय में श्रीराम अन्नपूर्णा रसोई की टीम ने लगातार नौवें दिन शहर की कई बस्ती में जाकर भोजन के पैकेट बांटे। इस दौरान विनोद केशरवानी, शेषू जायसवाल, गोलू पहौरिया, अतुल कुमार व आशीष आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed