फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,former,bus,bike,hospital

जिला अस्पताल में वृद्ध की मौत

Thu, 22 Apr 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
village,former,bus,bike,hospital
बांदा। मरका थाना क्षेत्र के अवध बिहारी सिंह (70) की बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 10 दिन पहले कानपुर जाते समय फतेहपुर जनपद के औंग गांव के पास प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

परिजनों ने उसे कानपुर में भर्ती कराया था। हालत में सुधार होने पर उसे चार दिन पहले परिजन घर लाए थे। बुधवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बुधवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। भाई राजा सिंह ने बताया कि अवध बिहारी के नाम 50 बीघा खेती है। वह खेती-किसानी करता था। (संवाद)
विज्ञापन

-------------------
पत्नी के न आने पर फांसी में झूला युवक
बांदा। देहात कोतवाली के करहिया गांव में बुद्धराज (30) ने बुधवार की रात घर के पास लगे नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बना फांसी पर झूल गया। बृहस्पतिवार को सुबह परिजनों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बुद्धराज की पत्नी तीन साल से अपने मायके में रह रही है। कई बार वह विदा कराने गया, लेकिन पत्नी ने चलने से मना कर दिया। घटना से पूर्व भी वह पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी ने साथ चलने से मना कर दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
लकड़बग्घे के हमले से किशोर घायल
बांदा। जसपुरा क्षेत्र के जसपुरा गांव का उमाशंकर खेत में बृहस्पतिवार को सुबह गेहूं की कटाई कर रहा था। इस दौरान लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। लकड़बग्घा भाग निकला। घायल को गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि खेत में जानवर के पैरों के निशान पाए गए हैं। (संवाद)
----------------
फोटो परिचय-10- पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी। फाइल फोटो
बसपा के पूर्व विधायक का निधन
अतर्रा (बांदा)। बसपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक पुरुषोत्त नरेश द्विवेदी (57) का बृहस्पतिवार की शाम लंबी बीमारी के बाद घर में निधन हो गया। वह किडनी रोग से ग्रसित थे। लखनऊ पीजीआई में इलाज चल रहा था। पूर्व विधायक के निधन की खबर से कई दलों के नेताओं, व्यापारियों, समाजसेवियों आदि का उनके आवास में जमावड़ा लग गया। उनके पुत्र मयंक द्विवेदी ने बताया कि अंत्येष्टि शुक्रवार को सुबह 9 बजे दिखितवारा गांव स्थित फार्म हाउस में होगा। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। द्विवेदी बसपा से 2007 में एक बार नरैनी क्षेत्र से विधायक चुने गए। शीलू दुष्कर्म कांड के आरोपी रहे। सीबीआई कोर्ट से उन्हें सजा भी हो चुकी है। अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से छात्रसंघ अध्यक्ष भी 1985-86 में रह चुके हैं। 1995 में जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे। (संवाद)
------------------
फोटो परिचय-8- गैंगस्टर आरोपी फूल मिश्रा की पुलिस द्वारा जब्त की गई कार।
दो गैंगस्टर आरोपियों के वाहन जब्त
बांदा। गैंगस्टर आरोपी और बालू के अवैध कारोबारी फूल मिश्रा पर पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। कई संपत्तियां जब्त करने के बाद अब कालिंजर थाना पुलिस ने फूल मिश्रा की एक कार भी जब्त कर ली है। पुलिस के मुताबिक यह कार बालू के अवैध कारोबार से अर्जित पैसे से ली थी। पिछले माह करीब 77 लाख की चल संपत्ति/बैंक खाते सीज कर दिए गए थे। उधर, पुलिस ने नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेहटा गांव निवासी गैंगस्टर आरोपी तौफीक उर्फ शफीक के विरुद्ध गिरोह बंद एक्ट और समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के बाद आरोपी को जेल भेजने के बाद तीन ट्रक पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। (संवाद)
-------------------
तिंदवारा और कनवारा गांव में लगाई चौपाल
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों को लेकर सतर्क हैं। चुनाव के दौरान अवैध शराब की बिक्री, धमकी आदि को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर लोगों से रूबरू हो रहे हैं। एसडीएम सदर सुधीर कुमार और सीओ सिटी राकेश सिंह ने कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा, कनवारा गांवों में स्थित पोलिंग बूथों का जायजा लिया। बूथों की व्यवस्थाएं परखने के साथ ही अफसरों ने गांव में चौपाल भी लगाई। ग्रामीणों से भयमुक्त होकर मतदान की अपील की। (संवाद)

-----------------
निधन पर शोक
बांदा। वरिष्ठ पत्रकार कैलाशचंद्र जैन (बाबूजी) का निधन होने पर बृहस्पतिवार को स्टेशन रोड स्थित मीडिया सेंटर में शोकसभा हुई। आयोजन प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया था। जिलाध्यक्ष नंदकिशोर शिवहरे ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में संदीप, इल्यास खां, संजय निगम, प्रकाश गुप्ता, पंकज शुक्ल, सुधांशु अग्रवाल, अनवर राजा रानू, नीरज निगम, हरिमोहन रोहित, कुलदीप त्रिपाठी, अनिल सिंह गौतम, सरोज त्रिपाठी, कुलदीप तिवारी, लव मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed