फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,former,accident,bike,police

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से युवती की हुई मौत

Sun, 07 Mar 2021 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
village,former,accident,bike,police
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के पछौंहा गांव के पास बाइक सवार को बचाने में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली शनिवार की शाम पलट गई, जिसमें दबकर युवती की मौत हो गई, जबकि ट्रॉली सवार आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक वृद्धा को हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया। परिजनों के मुताबिक मन्नत पूरी होने पर कन्या भोज कराकर चित्रकूट से सभी घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी विनय कुमार यादव की मन्नत पूरी हो जाने पर शुक्रवार को वह परिवार के सदस्यों को ट्रैक्टर-ट्राली में लेकर कन्या भोज कराने चित्रकूट गया था। शनिवार को सभी गांव लौट रहे थे, तभी पछौंहा गांव के पास सामने आ गए बाइक सवार को बचाने में तेज रफ्तार ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और ट्राली पलट गई। ट्राली के नीचे गांव निवासी विनोद कुमार यादव की पत्नी शोभावती (23) दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गांव निवासी रामाधार, चुनिया, राधा, बेलपतिया, कमला और पड़ोसी नत्थू साहू, उसका पुत्र अभिलाष भी दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजनों ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने शोभावती को मृत घोषित कर दिया। चुनिया की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। मृतका के देवर विनय कुमार यादव ने बताया कि ट्रॉली में परिवार के लगभग 12 लोग सवार थे। अन्य को मामूली चोटें आईं। शोभावती की शादी चार साल पूर्व हुई थी। उसके एक पुत्र है। पति विनोद खेतीबाड़ी करता है। विनय का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
गड्ढे में गिरकर बाइक चालक की मौत
बांदा। निर्माणाधीन पुलिया के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर बाइक चालक की मौत हो गई। परिजनों ने दुर्घटना को पुलिया निर्माण करा रहे ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है। रोष जताया कि कोई संकेत आदि के बोर्ड नहीं लगाए गए। बिसंडा क्षेत्र के मझीवां गांव निवासी अवधेश का बेटा बुद्धविलास (22) शनिवार को शाम बाइक पर अकेले पपरेंदा से माटा गांव आ रहा था। तिंदवारी क्षेत्र के मिरगहनी गांव के पास सड़क में जेसीबी से खोदे गए गए गड्ढे में गिर गया। देर तक घटनास्थल में पड़ा तड़पता रहा। रविवार को तड़के पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुबह घरवालों को घटना की जानकारी हुई। युवक के बहनोई रामेश्वर ने बताया कि बुद्धविलास ट्रक में खलासी था। ट्रक चालक को छोड़ने पपरेंदा गांव गया था। तीन भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। पिता खेतीबाड़ी करते हैं। रोष जताया कि मिहगहनी गांव के पास बन रही पुलिया के आसपास हादसा रोकने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए। न संकेतक/चेतावनी बोर्ड लगाए गए और न ही रेडियम पट्टी लगाई गई। मृतक हेलमेट लगाए था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed