फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,fire,home,driver,rupees

तीन मकानों में आग से लाखों का नुकसान

Tue, 16 Feb 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
village,fire,home,driver,rupees
village,fire,home,driver,rupees - फोटो : BANDA
बांदा। स्वराज कालोनी में मंगलवार को सुबह तीन मकानों में आग लग गई, जिससे किरायेदारों को काफी नुकसान पहुंचा। फायर ब्रिगेड ने लोगों की मदद से आग बुझाई। मजदूर पेशा रेखा के घर में रखे पांच हजार रुपये खाक हो गए।
विज्ञापन

गृहस्थी का सामान भी नहीं बचा। पीडब्ल्यूडी में रोलर ड्राइवर गोविंद का भी लगभग 10 हजार का सामान राख हो गया। सदाप्यारी के घर भी आग ने लगभग एक लाख रुपये की क्षति पहुंचायी। अग्निकांड के समय तीनों मकान बंद थे। आग शार्ट सर्किट से लगना बताई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------
सेमेस्टर परीक्षा में चार और नकलची धरे गए
बांदा। पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में चल रही 13 महाविद्यालयों की सेमेस्टर एलएलएम, एलएलबी और एग्रीकल्चर एवं एमएससी परीक्षा में मंगलवार को चार और नकलची पकड़े गए। महाविद्यालय के आंतरिक उड़ाका दल ने इन्हें पकड़ा। प्राचार्य डॉ. केएस कुशवाहा ने बताया कि सुबह पहली पाली में नकल करते छात्रों को पकड़ा गया। चारों का रिस्टीकेशन किया गया है। पाली में 344 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 11 अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में 10 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 380 में सिर्फ 370 उपस्थित हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
फोटो परिचय-16-सरसों के खेत में वसंत का लुत्फ लेतीं सुहागिनें : गांवों में चारों तरफ पीले फूलों वाली लहलहाती सरसों और शहर में अनेकों पीले परिधान वाले महिला पुरुषों की गहमागहमी के बीच वसंतोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कई जगह उत्सव हुए। मौजमस्ती और वासंती गीत गूंजे। दोपहर बाद मौसम पर भी बसंत की बहार छा गई। घने बादलों के बीच हल्की बारिश ने वसंत का जश्न और मनोरंजक संग रोचक बना दिया।
19- बसंत पर सामूहिक मौज-मस्ती करतीं पीले परिधानधारी महिलाएं।
21- बांबेश्वर पर्वत के शिवालय में पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं
चौतरफा बही वसंती बयार
सरसों के खेत गुलजार, विद्या की देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना
गांवों से शहर तक रही वसंतोत्सव की मची रही धूम
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। गांवों में चारों तरफ पीले फूलों वाली लहलहाती सरसों और शहर में अनेकों पीले परिधान वाले महिला-पुरुषों की गहमागहमी के बीच वसंतोत्सव हर्षोल्लास और परंपराओं के साथ मनाया गया। कई जगह उत्सव हुए। मौज-मस्ती और वसंती गीत गूंजे। दोपहर बाद मौसम पर भी बसंत की बहार छा गई। घने बादलों के बीच हल्की बारिश ने बसंत का जश्न और मनोरंजक बना दिया।
वसंतोत्सव के बीच सरस्वती पूजा की भी धूम मची रही। जगह-जगह हवन-पूजन, कन्याभोज, भंडारे और झांकियों के आयोजन हुए। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, शिशु मंदिर, बजरंग इंटर कॉलेज, जीआईसी आदि में विशेष आयोजन हुए। गांवों में लहलहाते सरसों के खेतों में पीले फूलों के बीच तमाम पीले परिधान वाली महिलाओं ने मौज मस्ती की। सरस्वती प्रतिमा और चित्र पर सरसों के पीले फूल चढ़ाए गए। राजपूत कांवेंट जूनियर हाईस्कूल अलीगंज में प्रबंधक सोना प्रसाद राजपूत सहित शिक्षक और बच्चों ने सरस्वती चित्र पर फूल चढ़ाए और प्रसाद बटा।
सरस्वती शिशु मंदिर केन पथ में सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन हुआ। महाराज सुहेल देव की जयंती भी मनाई गई। भवानी पदारथपुर में महर्षि आश्रम में सरस्वती पूजन वैदिक विधि विधान से हुआ। इस मौके पर आश्रम प्रभारी राजनारायण निगम, सह प्रभारी अनिल खरे, प्रधानाचार्य जय प्रकाश गर्ग, आचार्य रामस्वरूप, रामबरन सविता, कीर्ति ब्रह्म पांडेय आदि शामिल रहे। बच्चों ने सामूहिक योग किया।

इंसेट---
रेंजर्स छात्राओं ने वसंतोत्सव और जयंती मनाई
बांदा। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में वसंत पंचमी और महाराज सुहेलदेव जयंती एक साथ मनाई गई। छात्राओं ने सरस्वती की पूजा अर्चना की। सुहेलदेव के चित्र पर फूल चढ़ाए। रेंजर्स प्रभारी डॉ. जेबा खान ने गाइड छात्राओं को ध्वज शिष्टाचार, कैंप निर्माण, गांठ निर्माण, बीपी सिक्स के बारे में जानकारी दी। साथ ही रेंजर्स की परीक्षा भी ली। प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता के निर्देशन में कार्यक्रम हुए। इस मौके पर डॉ. राजनारायण सिंह, डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. अंकिता, डॉ. जयप्रकाश सिंह, डॉ. शशि भूषण, सपना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed