{"_id":"608d9d0f8ebc3ebd00499750","slug":"village-accident-road-police-fir-banda-news-knp6263070152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल बिजली मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल बिजली मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
बांदा। सड़क दुर्घटना में घायल बिजली मिस्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के पुराना थाना निवासी जानकी प्रसाद का बेटा छोटे साहू (40) 13 अप्रैल को बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल से कानपुर ले जाया गया था। तीन दिन पूर्व परिजन उसे घर ले आए। यहां शुक्रवार की रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक के बड़े भाई शिवपूजन ने बताया कि कानपुर स्थित निजी अस्पताल में छोटे के इलाज पर 14 दिन में ढाई लाख रुपये खर्च हो गए, लेकिन सेहत नहीं सुधरी। रुपये खत्म होने उसे घर ले आए थे। मृतक अपने पीछे पत्नी सुमन देवी और एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है। पांच साल पूर्व सबसे छोटे भाई चुन्नू की भी बीमारी से मृत्यु हो चुकी। (संवाद)
---------------
फोटो परिचय-3-शहीदों मजदूरों को श्रद्धांजलि देते बिजली कर्मी।
मजदूर दिवस पर याद आए शहीद श्रमिक
बांदा। मजदूर दिवस पर उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ खंडीय कमेटी के बैनर तले कर्मचारियों ने शिकागो में शहीद मजदूरों को याद कर श्रद्धांजलि दी। शनिवार को पीली कोठी स्थित सब स्टेशन में आयोजित गोष्ठी में जोनल मंत्री अनिल यादव ने कहा कि कोरोना काल में सेवा करते हुए कई साथी संक्रमित हो गए। कुछ की जान चली गई। उन्हें भी संघ श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
खंडीय अध्यक्ष मोहनलाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण से मरने वाले कर्मियों के आश्रितों को सरकार 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद करे। खंडीय मंत्री अमरेश पाल ने कर्मियों के शोषण पर रोष जताया। खंडीय उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के चार वर्ष बीतने के बाद भी मजदूरों का मानदेय नहीं बढ़ा। इस मौके पर सुरेश सिंह, रामेश्वर, अर्जुन, गोविंद, श्रीकृष्ण कुमार, शफीक खां, धर्मेंद्र सिद्दीकी, हबीब, साकिर, मीडिया प्रभारी कमाल अहमद आदि मौजूद रहे। (संवाद)