फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Vidyadham committee distributed ration

विद्याधाम समिति ने बांटा राशन

Thu, 16 Apr 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Vidyadham committee distributed ration
गरीब ग्रामीणों को राशन किट देते समाजसेवी राजाभइया। - फोटो : BANDA
अतर्रा। लॉकडाउन में रोजी-रोटी खो बैठे दूरदस्थ गांवों के घुमंतुओं और दिहाड़ी मजदूरों को विद्याधाम समिति राशन रही है। समिति के मंत्री राजाभइया ने बताया कि अब तक 150 परिवारों को राशन पहुंचाया जा चुका है।
विज्ञापन

समिति के कार्यकर्ता 50 गांवों में लोगों की सहायता कर रहे हैं। उधर, खुरहंड चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह ने बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों को मॉस्क बांटे। जरूरतमंदों को राशन भी दिया। कांस्टेबल छोटा सिंह, राजकुमार गुप्ता, विवेक गुप्ता, इंद्रेश कुमार, जीतू सिंह, अर्जुन सिंह, अमन गुप्ता भी शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रधानों ने 1.89 लाख कोविड केयर फंड में भेजे
तिंदवारी। क्षेत्र के 54 ग्राम प्रधानों ने 35-35 सौ रुपये देकर एक लाख 89 हजार रुपये मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में भेजे हैं। यह राशि एडीओ पंचायत धर्मेंद्र पाल द्वारा भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञान सिंह, कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र पांडेय, पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह ने प्रयास करके यह संग्रह कराया है। बताया कि डिघवट और महेदू के प्रधानों ने सीधे मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में अपनी धनराशि भेजने की बात कही है। तिंदवारी ब्लाक में 56 ग्राम प्रधान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed