{"_id":"5fca77b38ebc3ecf997c994c","slug":"vaccine-may-come-next-month-logger-room-construction-starts-banda-news-knp5980311136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले माह आ सकती है वैक्सीन, लॉगर कक्ष निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले माह आ सकती है वैक्सीन, लॉगर कक्ष निर्माण शुरू
विज्ञापन
कोविड वैक्सीन को डीप फ्रीजर के लिए बन रहा कक्ष।
- फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना की संभावित वैक्सीन के मद्देनजर चित्रकूटधाम मंडल में इसे रखने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संभावना जताई गई कि अगले माह जनवरी तक वैक्सीन आ सकती है। इसके आने पर सबसे पहले वैक्सीन स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को लगाई जाएगी। इसके लिए मंडल के चारों जिलों में आईएलआर और डीप फ्रीजर रखने को लॉगर बनाए जा रहे हैं। कक्ष का निर्माण शुरू हो गया है।
चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा में आईएलआर (आइस लिंक रेफ्रिजरेटर) और डीप फ्रीजर मंगाए जा रहे हैं। यह दो हफ्ते में आ जाएंगे। इन्हीं में कोविड वैक्सीन रखी जाएगी। आईएलआर का तापमान 0 से 8 डिग्री और डीप फ्रीजर में न्यूनतम से माइनस 20 डिग्री पर रखी जाएगी।
अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. आरबी गौतम ने बताया कि परिवार कल्याण महानिदेशक का इस बारे में पत्र मिलने के बाद चारों जिलों में कोल्ड चेन बनाई जा रही है। हर जिले में वैक्सीन रखने और उसे ले जाने की व्यवस्थाओं पर काम शुरू हो गया है। अन्य उपकरण भी दो हफ्ते में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अपर निदेशक ने बताया कि वैक्सीन आने पर सबसे पहले यह स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को लगाई जाएगी। इनकी सूची तैयार की जा चुकी है। अगले माह जनवरी तक वैक्सीन आ सकती है। अगले चरण की भी तैयारी है। उन्होंने बताया कि टंप्रेचर मेनटेन रखने के लिए लॉगर लगाए जाएंगे। यह तापमान की मानीटरिंग करेंगे।