फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   UP: Two days ago in Banda, bullies beat up the elderly by tying the tree

यूपी: बांदा में दबंगों ने बुजुर्ग को पेड़ से बांधकर पीटा, तड़पकर हुई मौत, खुलेआम घूम रहा आरोपी

Sun, 21 Feb 2021 06:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Feb 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
UP: Two days ago in Banda, bullies beat up the elderly by tying the tree
बांदा: बुजुर्ग की मौत - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां दबंगों ने 18 फरवरी को एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाकर उसके परिवार पर कहर ढाया। युवक के परिवार से मारपीट करने के बाद उसके पिता को पेड़ से बांधकर तब तक मारा गया जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। रविवार को इलाज के दौरान घायल शख्स की मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों ने इस घटना की सूचना भी दी थी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आहत परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस ने आनन-फानन में 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर शव का अंतिम संस्कार कराया है। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव की है।
विज्ञापन


आरोप है कि गांव निवासी रामरुचि यादव और नीरज 18 फरवरी की शाम अपने साथियों के साथ सूरजदीन के घर पहुंचे। जहां उन सभी ने ने सूरजदीन के बेटे पंकज पर एक लड़की से छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए उसके बारे में पूछा। इसके बाद गाली-गलौच करते हुए घर के भीतर घुसने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

तभी सूरजदीन की पत्नी सावित्री ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। लेकिन, हमलावरों ने दरवाजा तोड़ दिया और पंकज को पकड़कर जमकर पीटा। पिता सूरजदीन ने पंकज को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा और ऑटो में डालकर अपने घर ले गए। जहां नीरज आदि ने सूरजदीन को पेड़ से बांधकर पीटा।

रात 11 बजे उन्हें मरा समझकर छोड़ा गया। इसकी सूचना पुलिस को देते हुए घायल सूरजदीन को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई है। पत्नी सावित्री ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया है। वहीं, हत्यारे खुला घूम रहे हैं और थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिसके चलते परिजन ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

मौके पर पहुंचे पुलिस ने जब एफआईआर दर्ज की, तब जाकर शव का अंतिम संस्कार हो सका। पुलिस ने आरोपी रामरुचि यादव, बैजू यादव, करन यादव और केशकुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 304, 452, 427, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है। पूरे मामले में पुलिस की बुरी तरह फजीहत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed