फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   UP-MP border barrier erected by police

यूपी-एमपी सीमा में पुलिस ने लगाए बैरियर

Wed, 25 Jan 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 25 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
UP-MP border barrier erected by police
एमपी सीमा पर बैरियर लगवाती पुलिस। - फोटो : MP Lgwati police barrier at the border.

विज्ञापन

 करतल। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने मध्य प्रदेश की सीमा में बसे गांवों में कड़ी चौकसी शुरू कर दी है। मंगलवार को मध्य प्रदेश की सीमावर्ती करतल पुलिस चौकी द्वारा बैरियर लगाए गए। इस दौरान यूपी व एमपी सीमा के गांवों में आने जाने वालों की तलाशी ली गई।   डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी के निर्देश पर करतल चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह ने एमपी की सीमावर्ती पन्ना चौकी और यूपी की सीमा महाराजपुर में बैरियर लगाया।


दूसरा बैरियर एमपी की सीमा रामनई व यूपी की सीमा नहरी के बीच लगाया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर बैरियर लगाए जा रहे हैं। एमपी के रामनई की सीमा से यूपी के नहरी, अकेलवा, मानपुर, बरसड़ा, गुमानगंज, पुंगरी, बाबूपुर सटे हैं। एमपी की पन्ना चौकी से यूपी के ग्राम करतल, महाराजपुर, रगौली, कनाय, सिद्धपुर, बिल्हरका, रानीपुर व बोड़ा पुरवा आदि जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य नहर यूपी की सर्विस रोड पर पिकेट ड्यूटी लगाई जाएगी। बताया कि एमपी व यूपी की तरफ से हर आने-जाने वालों पर कड़ी निगाह रखी जाएगी। नरैनी थानाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ खान ने बताया कि बोड़ा पुरवा, बिजुवा पुरवा और रिहुंची पंचायत का मजरा के लोग एमपी के रास्ते होकर आते हैं। चुनाव के दौरान इन पर आने-जाने पर रोक नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed