फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   UP Kesari won by the biggest wrestling

उत्तर प्रदेश केशरी ने जीती सबसे बड़ी कुश्ती

Fri, 23 Oct 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 23 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
UP Kesari won by the biggest wrestling

बबेरू। ईनामी कुश्ती में पहलवानों ने बेहतरीन

विज्ञापन
दांवपेंच दिखाए। महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। कई रोमांचक कुश्तियां बेनतीजा रहीं। सबसे बड़ी ईनामी कुश्ती उत्तर प्रदेश केशरी ने पूर्वांचल केशरी को हराकर जीती।

क्षेत्रीय सपा विधायक विशंभर सिंह यादव व नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव और बबेरू ग्रामीण प्रधान रामफल त्यागी ने पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल की शुरूआत की। मुख्य कुश्ती में उत्तर प्रदेश केशरी बालमुकुंद (झांसी) ने पूर्वांचल केशरी उत्तम पहलवान (गोरखपुर) को चित कर दिया।

राजेश (मरका) और अंकित (झांसी) की कुश्ती बेनतीजा रही। इसी तरह शिवविलास (पलरा) ने कृष्णा (पंजाब), निक्के (बुढ़ौली) ने लखन (फतेहपुर), सुरेश (मझीवां) ने जय सिंह (इलाहाबाद), भोलू (सरधुवा) ने राजू (मेरठ), स्वयंबर (सिरिया ताला) ने रामदेव (खप्टिहा), राकेश (चरका) ने अनिल (घाटमपुर), सुशील (मरका) ने कपूर सिंह (महोबा), चंद्रिका (पल्हरी) ने राजू (भिंड) को पराजित किया।

फूलचंद्र (मझीवां) ने राजू (बांदा), मेघराज (राठ) ने राजू (अजयगढ़), राजू (छतरपुर) ने काला चीता (बिहार), नेपाली (मरका) ने राजा (जौरही), गोपाल (मरका) ने आशीष (जगैली), रामकुमार (टिहिरा) ने प्रकाश (कर्वी) को पटखनी दी। रवींद्र (बनारस), रामफल (खप्टिहा), सूरज (मरका), अनीस (पंजाब), बब्लू (फतेहपुर), प्रेम सिंह (बरेंहडा) की कुश्ती बराबरी पर छूटी।

आकर्षक महिला पहलवानों की कुश्ती में ज्योति (दिल्ली) ने पिंकी (हरियाणा) और मनीषा (हरियाणा) ने मंजू (दिल्ली) को चित किया। मैदान तालियों से गूंजता रहा। विजेता और उप विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।

प्रबंधक केके महंत, अध्यक्ष कंचन जौहरी, गंगा सोनी, सतीश मिश्रा ने पहलवानों का स्वागत किया। रेफरी ब्रजकिशोर अग्निहोत्री व देववली पाल रहे। सपा नेता जुग्गीलाल यादव, छेदीलाल गुप्ता समेत पुत्तन सिंह, अवधेश दिनकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed