फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Up Board,village,school,crops,banda

बेटे को कपड़े सिलकर बनाया पीसीएस अफसर

Tue, 13 Apr 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Up Board,village,school,crops,banda
Up Board,village,school,crops,banda - फोटो : BANDA
तिंदवारी। साधारण दर्जी परिवार में प्रशासनिक अधिकारी की इंट्री हुई है। दर्जी के बेटे ने यूपी पीसीएस-2020 परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए प्रशासनिक अधिकारी का पद हासिल किया है। वह खुद भी सिलाई करके पढ़ाई का खर्च जुटाता रहा। दर्जी पिता बाद में गांव में ही शिक्षामित्र हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के पिपरगवां गांव निवासी प्रेमचंद्र गांव में ही लोगों के कपड़े सिलते हैं। कुछ दिनों पूर्व वह गांव के ही स्कूल में ही शिक्षामित्र हो गए। उनका मंझला पुत्र उत्तम प्रकाश प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी करता रहा। खर्च के लिए सिलाई भी करता था। पिछले साल उसने पीसीएस की परीक्षा दी। मंगलवार को घोषित नतीजे में उसका चयन प्रशासनिक अधिकारी पद पर हुआ है। छोटा भाई शिवम यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं।
विज्ञापन

एक अन्य भाई देवेंद्र प्रकाश सिलाई के साथ घर की खेती में हाथ बंटाता है। उत्तम प्रकाश ने इंटर तिंदवारी के एसएन इंटर कालेज और स्नातक बांदा पंडित जवाहर लाल नेहरू कालेज से किया। मंगलवार को उत्तम का घर मंगलमय हो गया। नवरात्र का पहला दिन मिली खुशी से न सिर्फ घर, बल्कि गांव में भी जश्न जैसा माहौल रहा। मां रामदेवी ने अपने हाथों से बेटे को मिठाई खिलाकर शाबासी दी। बहन ज्योति, अनुराधा ने भी खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
फोटो परिचय-13- भागवत कथा के पूर्व कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु।
श्रीमद्भागवत कथा शुरू
बांदा। बड़ोखर बुजुर्ग गांव में राजरानी शिक्षा समिति परिसर में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई। कलश यात्रा में पीले परिधान वाली महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रहीं थीं। बाजे-गाजे के बीच यात्रा मंदिरों में पहुंची। जगह-जगह ग्रामीणों ने कलश यात्रा का स्वागत और पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम संयोजक व परीक्षित चंद्रिका प्रसाद निगम व उनकी पत्नी साधना निगम ने बताया कि कथा 19 अप्रैल तक चलेगी। (संवाद)
-----------------
फोटो परिचय-12- बढ़ते कोरोना के मद्देनजर भाजपा हाईकमान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मास्क बांटने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने खुद तैयार किए मास्क पुलिस लाइन, राणा प्रताप चौक, कालू कुआं आदि इलाकों में भ्रमण कर बांटे। (संवाद)
----------
कोरोना गाइडलाइन का पालन करें शिक्षक
ओरन। पंडित केदार नाथ राजाराम महाविद्यालय बदौसा में शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों की वर्चुअल बैठक हुई। प्रबंधक नंदलाल शुक्ला ने सभी से कोविड़-19 की गाइडलाइन का पालन कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि जो शिक्षक कर्मचारियों की उम्र 45 से 60 वर्ष के बीच है वह वैक्सीन की डोज अवश्य लें। विवि ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए 30 अप्रैल अंतिम तिथि निर्धारित की है। छात्र-छात्राओं को अवगत कराने के साथ ही कोरोना के प्रति जागरूक करें। शिक्षक छात्रों को अपने विषयों के बारे में मार्ग दर्शन करते रहे। प्राचार्य डा. अजीत पांडेय सहित शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
----------------
बैंक कर्मी कोरोना पॉजिटिव
अतर्रा। बदौसा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर बैंक को अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि कर्मी को होम क्वारंटीन किया गया है। बैंक सैनिटाइज करने के लिए 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। बुधवार को बैंक खुलने पर बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। (संवाद)
-------------------
करंट से युवक की मौत
बांदा। करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। गिरवां क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी राजेंद्र मंगलवार की दोपहर बिजली के स्विच में मोबाइल का चार्जर लगा रहा था। तभी करंट लग जाने से वह झुलस गया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव घर ले गए। (संवाद)

-----------------
गांवों में टीकाकरण उत्सव बेअसर
बबेरू/अतर्रा/नरैनी। बबेरू सीएचसी में मंगलवार को महज 180 और अतर्रा सीएचसी में 107 लोगों का टीकाकरण किया गया। ज्यादातर ने दूसरी डोज ली। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शिव सागर ने बताया कि औसतन प्रतिदिन 50 से 80 के बीच ही लोग टीकाकरण कराने को आते हैं। बहेरी सीएचसी में 60 लोगों का टीकाकरण हुआ। एंटीजन जांच में दो युवक को पॉजिटिव पाए गए हैं। एक को होम क्वारटीन व दूसरे को मेडिकल कालेज भेजा गया है। उधर, नरैनी सीएचसी सहित पीएचसी में 437 लोगों का टीकाकरण हुआ। सीएचसी में 110, परसहर पीएससी में 59, करतल में 67, कालिंजर में 90, गुढ़ाकला में 60, सढ़ा में 55 लोगों टीकाकरण किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed