फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   UP Board Examination 1685 test-Excluded

यूपी बोर्ड में 1685 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 23 Feb 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 23 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
UP Board Examination 1685 test-Excluded

इलाहाबाद बोर्ड परीक्षा में सोमवार को 27019

विज्ञापन
परीक्षार्थियों में 1685 परीक्षार्थी परीक्षा से कन्नी काट गए। डीआईओएस के सचल दल ने डिघवट और सादीमदनपुर में दो छात्राओं को अनुचित साधन में रिस्टीकेट कर दिया। बोर्ड परीक्षा में अब तक हाईस्कूल में दो और इंटर में तीन परीक्षार्थी नकल करते पकड़े जा चुके हैं।

सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल में विज्ञान केवल प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 27,109 में 25,425 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 1685 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। इनमें 1131 बालक और 554 बालिकाएं हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट संगीत गायन में 8 छात्र और 35 छात्राएं शामिल हुईं।

संगीत वादन में पंजीकृत 59 परीक्षार्थियों एक बालिका गैरहाजिर रही। सहयोग आश्रम इंटर कॉलेज, डिघवट में डीआईओएस के सचल दल ने छात्रा को नकल करते पकड़ा। बीएसए सत्यनारायण ने गुलशने फातमा उ.मा.वि. में छात्रा को अनुचित साधन के साथ पकड़ा। दोनों का रिस्टीकेशन कर दिया गया।

इसके पूर्व हाईस्कूल परीक्षा में पहले दिन संस्थागत एक बालक व एक बालिका को नकल करते पकड़ा था। इंटर में संस्थागत एक बालक को नकल करते धरा गया। उड़ाका दलों के हाथ अब तक 5 नकलची पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed