फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Unknown woman crossed the chain from the bullion shop

सराफा दुकान से अज्ञात महिला ने पार की चेन

Thu, 05 Aug 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Unknown woman crossed the chain from the bullion shop
बांदा। सराफ की नजर चूकते ही महिला ग्राहक ने दो दिन पूर्व सोने की चेन पार कर दी। इसकी कीमत लगभग सवा लाख रुपये बताई गई है। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। सराफ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस कोई सूचना न होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

शहर के कैथी बाजार में स्थित सराफा दुकान में दो महिलाएं सोने की चेन खरीदने पहुंची थीं। दुकानदार अंकित ने उन्हें छह चेन का बाक्स दिया। इसी बीच दुकानदार की नजर बचाकर अज्ञात महिला ग्राहक ने एक चेन पार कर दी और दुकान से चली गईं। मिलान के दौरान सराफा व्यवसायी को एक चेन कम होने की जानकारी हुई। उसने अपने कर्मियों से बाजार में महिलाओं की खोजबीन कराई, लेकिन उनका पता नहीं लगा।
विज्ञापन

सराफ अंकित का कहना है कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला चेन छिपाते हुए नजर आ रही हैं। घटना दो दिन पुरानी है। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि कोई सूचना नहीं मिली। जानकारी होने पर जांच व कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैथोलॉजी कर्मी को बाइक सवारों ने लूटा
बांदा। डीएम और एसपी आवास से थोड़ी दूर पैथोलॉजी कर्मी को दो अज्ञात बाइक सवारों ने रोक लिया और मारपीट कर मोबाइल, नगदी छीनकर भाग गए। कर्मी ने लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शहर के कालूकुआं निवासी देवेंद्र त्रिवेदी डीआईओस दफ्तर के सामने स्थित निजी पैथोलॉजी सेंटर में कर्मी है। देवेंद्र के मुताबिक, बुधवार की रात साढ़े 9 बजे वह साइकिल से घर जा रहा था।

तभी वह मोबाइल पर बात करने लगा। डीएम आवास के नजदीक पीछे से दो बाइक सवार आए और रोक लिया व मारपीट शुरू कर दी। मोबाइल छीन लिया और जेब में पड़े पांच सौ रुपये निकालकर भाग गए। अंधेरा होने से उन्हें पहचान नहीं सका। दोनों आरोपी युवा उम्र के बताए गए। सिविल लाइन चौकी पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed