फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Unemployed people were cheated of Rs 15 lakh in the name of providing them jobs in inter college.

Banda News: इंटर कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से 15 लाख की ठगी

Tue, 09 Dec 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 09 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Unemployed people were cheated of Rs 15 lakh in the name of providing them jobs in inter college.
बांदा। खुद को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जुड़ा बताकर एक व्यक्ति ने दो बेरोजगार युवकों को इंटर कॉलेज में लिपिक बनाने का लालच दिया। युवाओं से 15 लाख की वसूली कर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपे गए। युवक जब नियुक्त स्थल पर कार्यभार संभालने पहुंचे तब ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार व उसके साथी हीरू पुत्र राकेश ने मटौंध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि मटौंध थानाक्षेत्र के अछरौंड गांव निवासी विनोद कुमार से फरवरी में उनकी मुलाकात हुई थी। आरोपी ने स्वयं को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जुड़ा प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए बांदा व चित्रकूट के इंटर कॉलेजों में बाबू के दो पद खाली होने की बात कही। इसी विश्वास पर दोनों ने 15 लाख रुपये की बड़ी रकम उसके बताए खातों में ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन

पीड़ितों के अनुसार, विनोद कुमार ने सितंबर माह में दोनों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे और कहा कि वे राजकीय इंटर कॉलेज बांदा व राजकीय इंटर कॉलेज चित्रकूट में जाकर ज्वाइन कर लें लेकिन जब दोनों कॉलेजों में पता किया गया तो यह खुलासा हुआ कि ऐसी कोई नियुक्ति निकली ही नहीं थी और न ही कोई पद खाली था। नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी पाए गए। रुपये वापस मांगने पर विनोद कुमार लड़ने पर उतारू हो गया और जान से मारने की धमकियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों ने बताया कि ठगी की रकम विभिन्न खातों में जमा कराई गई। इसमें आरोपी के खाते में 11 लाख, उसके पिता के खाते में 1.50 लाख, सूरज भान यादव को एक लाख, विक्रम कश्यप को एक लाख और मोहम्मद अख्तर के खाते में 50 हजार रुपये भेजे गए। वहीं थाना प्रभारी मटौंध संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी एवं संगठित ठगी से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है और संबंधित खातों के लेन-देन की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed