{"_id":"612d1ca38ebc3e79ee4ead20","slug":"under-14-and-16-cricket-training-started-banda-news-knp6491957181","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-14 व 16 का क्रिकेट प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-14 व 16 का क्रिकेट प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होेने वाली आयु वर्ग ट्रायल के लिए जिलास्तर पर प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसमें अंडर-14 व अंडर-16 के किशोर उम्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
सोमवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण मैच शुरू हो गए। यह 15 सितंबर तक चलेंगे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव वासिफ जमां खां ने बताया कि फिटनेश टेस्ट रोजाना सुबह 6 से 8 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
शाम 4:30 बजे से हार्पर क्लब में अभ्यास कराया जा रहा है। इसमें जिले के इच्छुक उपरोक्त आयु वर्ग वाले खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रशिक्षण का निर्देशन स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के पूर्व खिलाड़ी वरिष्ठ कोच अजय यादव और डीसीए के सीनियर खिलाड़ियों के निर्देशन में हो रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को पहले दिन प्रशिक्षण शिविर में स्टेडियम कोच जीतू यादव, सीनियर खिलाड़ी सैय्यद मोहम्मद अहमद मगरबी और कबड्डी कोच कमल यादव मौजूद रहे।
पेनाल्टी शूट आउट में डीएवी विजयी
बांदा। डिस्ट्रिक फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में खेल दिवस के उपलक्ष्य में अंडर-14 मैच हुआ। बांदा एफसी और डीएवी की टीमों ने भाग लिया। जेएन कॉलेज ग्राउंड में हुए मैच में फैसला पेनाल्टी शूट आउट से हुआ।
डीएवी की टीम 5-4 से विजयी हुई। पहला गोल बांदा एफसी के करन ने किया, लेकिन हाफ तक यह स्कोर आगे नहीं बढ़ा। दूसरे हाफ में डीएवी ने अंतिम क्षणों में गोल करके टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया।
निर्णायक की भूमिका पुलकित त्रिपाठी ने अदा की। वरिष्ठ खिलाड़ी अनिल अवस्थी, डॉ. एसके सिंह, कुलदीप गुप्ता, विप्रांश यादव ने शुरुआत कराई। एसोसिएशन सचिव कौशल त्रिपाठी ने संबोधित किया। पुष्पेंद्र यादव, सपा अध्यक्ष विजय करन यादव, ओम नारायण विदित, राजन चंदेल इत्यादि उपस्थित रहे।