Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uncontrolled bike collided with culvert, bike driver died, friend injured

Banda News: अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, बाइक चालक की मौत, दोस्त घायल

Tue, 20 Jun 2023 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with culvert, bike driver died, friend injured
खप्टिहा कलां। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठा दोस्त गंभीर घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी छोटू सिंह (23) किसी कार्य से सोमवार को सुबह बगिया गांव गया था। वहां से वह दोपहर डेढ़ बजे के करीब अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में उसे गांव का ही उसका दोस्त लखन सिंह (22) मिल गया। लखन बाइक लेकर स्वयं चलाने लगा और छोटू पीछे बैठ गया। अंटा डेबरा गांव के पास बाइक रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।
विज्ञापन

इससे बाइक चालक लखन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा छोटू गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया है। छोटू ने बताया कि उसके घर में 22 जून को शादी थी। वह कार्य से बगिया गांव गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मृतक की मां तेजिया ने बताया कि पिता स्व. अवधेश सिंह की कुछ वर्षों पूर्व मौत हो चुकी है। वह गांव के ही स्कूल में रसोइया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि पुलिया में बाइक के टकराने से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed