फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uncle - nephew , including five injured in road accidents

मार्ग हादसों में मामा-भांजे समेत पांच घायल

Thu, 04 Dec 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नरैनी, बबैरू, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, नरैनी, बबैरू, बांदा Updated Thu, 04 Dec 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
Uncle - nephew , including five injured in road accidents
टेंपो की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मुकुंदपुर (छतरपुर) निवासी प्रमोद (35) बृहस्पतिवार को दोपहर अपने मामा हलकू (65) निवासी मुरेड़ी को लेकर पल्हरी (नरैनी) आ रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। चालक टेंपो समेत फरार हो गया। उधर, बृहस्पतिवार को बबेरू से बाइक पर मंठा गांव जाते समय ज्ञानू (17) और ओम प्रकाश (20) गिरकर घायल हो गए। उन्हें नाजुक हालत में सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। उधर, बेना मऊ (कमासिन) निवासी अनुराग (12) बृहस्पतिवार को सुबह स्कूल जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। भरखरी गांव निवासी रघुराज बुधवार को खाद लेने पल्हरी जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। एक अन्य घटना में खड्डी (गौरिहार) निवासी पूजा (22) पत्नी पप्पू ने बुधवार को शाम घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया। घटना की वजह गृहकलह बताई गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed