फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uncle and nephew beaten up for refusing to open shop at night

Banda News: रात में दुकान खोलने से मना करने पर चाचा-भतीजे को पीटा

Mon, 15 Jul 2024 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew beaten up for refusing to open shop at night
बांदा। दुकानदार ने रात में दुकान खोलने से मना किया तो तीन लोगों पर दुकानदार पर हमला कर दिया। फरसे से वारकर उसे लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पून गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि उसकी घर में ही किराना की दुकान है। शनिवार की रात गांव के लखन यादव, राजाराम यादव व गनेशा यादव आए और दुकान खोलने के लिए कहा। उसने दुकान खोलने से मना किया तो उन्होंने राजेंद्र को पीट दिया। बचाने आए भतीजे आशु पर फरसे से हमला कर दिया, जिससे लहूलुहान हो गया। आशु को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

राजेंद्र का कहना है कि आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। कई बार पहले भी मारपीट कर चुके हैं, जिसका मुकदमा भी न्यायालय में चल रहा है। राजेंद्र का कहना है कि पुलिस ने गनेशा और लखन को पकड़ लिया। उधर, कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed