{"_id":"5e31c6248ebc3e4aec6803fd","slug":"uncle-also-drowns-in-saving-niece-both-die-banda-news-knp541290441","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजी को बचाने में मामा भी डूबा, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजी को बचाने में मामा भी डूबा, दोनों की मौत
विज्ञापन
बांदा के निभौर गांव में बच्चों के डूबने के बाद शोकग्रस्त परिजनों को समझाते बबेरू एसडीएम।
- फोटो : BANDA
बबेरू (बांदा)। नदी में नहाते समय गहरे पानी में समा रही भांजी को बचाने में किशोर उम्र मामा भी डूब गया। भांजी भी नहीं बची। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। दो बच्चों की मौत से गांव में शोक छा गया।
घटना बुधवार को दिन में करीब ढाई बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव में कमलेश की 9 वर्षीय पुत्री मनीषा अपने रिश्ते के 13 वर्षीय मामा रविंद्र के साथ गांव के नजदीक गड़रा नदी में नहाने गई थी। मनीषा का पैर फिसल जाने से गहरे पानी में जा गिरी। उ
से बचाने के लिए उसका मामा रविंद्र (13) पुत्र सूरजभान भी नदी में कूद गया, लेकिन दोनों ही डूब गए। नजदीक में मौजूद एक बालिका ने देखा तो भागकर गांव गई और सूचना दी। परिवार और गांव के लोग तत्काल मौके पर आए और दोनों की खोज शुरू कर दी।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद दोनों मृत अवस्था में मिले। रविंद्र कोतवाली क्षेत्र के बनतलवा गांव में रहता था। अपनी बहन के घर आया हुआ था। एसडीएम महेंद्र प्रताप ने मृतकों के घर पहुंचकर शोक जताया। दोनों शवों को पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा है।