{"_id":"57c47cbe4f1c1bc6602cb67d","slug":"ugc-team-to-prevent-him-from-seeing-the-commotion-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी टीम से न मिलने देने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी टीम से न मिलने देने पर किया हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
जेएन कालेज में हंगामा कर रहे छात्रों से बातचीत करते पुलिस क्षेत्राधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की टीम से न मिलने देने से खफा पंडित जेएन कालेज के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। महाविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में आए पुलिस फोर्स ने हंगामा कर रहे छात्रों को खदेड़ दिया। उधर, छात्र अपने इस आंदोलन को ‘शांतिपूर्वक’ बता रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को यूजीसी टीम आई थी। टीम महाविद्यालय में निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान कुछ छात्र नेताओं को भनक लग गई। अपने नेताओं के साथ कुछ छात्र भी जुट गए। गेट पर नारेबाजी शुरू कर दिए। हंगामा बढ़ता देख प्राचार्य डॉ. नंदलाल शुक्ल ने पुलिस को सूचना दी। नगर क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह और सिविल लाइन चौकी इंचार्ज एके सिंह सहित तमाम पुलिस फोर्स महाविद्यालय पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने पहले छात्रों को समझाने की कोशिश की। उन्हें बताया कि यूजीसी टीम यह देखेगी तो महाविद्यालय की सुविधाओं में कटौती कर सकती है। छात्र नहीं माने। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने तेवर बदल दिए और डंडे लेकर छात्रों को खदेड़ दिया। महाविद्यालय गेट में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी। उधर, इस हंगामे से महाविद्यालय की छात्राओं को भी गेट पर आई कार्ड दिखाकर प्रवेश मिला।
विज्ञापन
छात्रों का कहना था कि वे यूजीसी टीम से मिलकर छात्रसंघ चुनाव कराने, प्रवेश तिथि बढ़ाने और महाविद्यालय का भ्रष्टाचार बताना चाहते थे। हम लोग काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन हमें यूजीसी टीम से नहीं मिलने दिया गया।
पुलिस ने खदेड़ दिया। क्षेत्राधिकारी और चौकी प्रभारी ने छात्रों से बदसलूकी की। पूर्व छात्र संघ नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, संदीप द्विवेदी, रविराज सिंह, कुमार सत्यम सिन्हा, अभय प्रताप सिंह, रामजीत सेन, भानु प्रताप वर्मा, यशराज गुप्ता, अनिल प्रजापति, आनंद निषाद, आशीष गुप्ता, अमित सिंह, भूपेंद्र निषाद, राहुल नामदेव भी शामिल रहे।