{"_id":"623b5d6a5a5cc76a7e69f434","slug":"two-youths-including-tile-laborers-swing-on-the-gallows-banda-news-knp6871064182","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइल्स मजदूर सहित दो युवक फांसी पर झूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइल्स मजदूर सहित दो युवक फांसी पर झूले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/तिंदवारी। होली मनाने आए युवा प्रवासी टाइल्स मजदूर ने शराब के नशे में मां से झगड़े के बाद मां की ही साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अविवाहित था। दूसरी घटना में टीबी मरीज ने घर में फांसी लगाकर जान गंवा दी। दोनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजौली गांव में मंगलवार की देर रात ब्रजेंद्र सविता (30) पुत्र शिवराम ने घर में सीलिंग फैन के हुक में मां की साड़ी बांधी और फंदे पर झूल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह परिजनों ने शव लटका देखा। भाई नागेंद्र ने बताया कि
ब्रजेंद्र कानपुर में पिता के साथ टाइल्स मिस्त्री था। होली मनाने घर आया था। मंगलवार की रात शराब के नशे में मां गफोली से झगड़ा करता रहा। कुछ देर बाद घर के अंदर कमरे में चला गया और किसी समय फांसी लगा ली। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। इंसपेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के घनसौल गांव में बुद्धविलास (25) पुत्र छिद्दू वर्मा ने घर के दरवाजे अंदर से बंदकर अटारी में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। शाम को खेत से लौटे घरवाले दरवाजा तोड़कर दाखिल हुए तो शव लटका मिला। मृतक के दादा कलुवा ने बताया कि बुद्धविलास दो साल से टीबी का मरीज था। इलाज चल रहा था, लेकिन सुधार नहीं हुआ। इसी से तंग आकर खुदकुशी कर ली। पिता की डेढ़ माह पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी। बुद्धविलास छह भाइयों में दूसरे नंबर का था।