फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two youths died, four burnt due to lightning

Banda News: बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, चार झुलसे

Fri, 28 Jun 2024 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two youths died, four burnt due to lightning
जसपुरा/पैलानी/बबेरू। बारिश के दौरान बिजली गिरने से नीम के पेड़ के नीचे बैठे दो युवकों की मौत हो गई। वहीं बबेरू क्षेत्र में बिजली गिरने से तीन लोग झुलस गए।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी लालू बाबा ताला के पास गोविंद सिंह (32) और शिवशरण सिंह (28), मान सिंह (45) बारिश से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान बिजली गिरने से तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने तीनों युवकों को सीएचसी जसपुरा ले गए। वहां पर डॉक्टर ने गोविंद सिंह व शिवशरण सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि मान सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव निवासी रोहित (17), राज कुमार (11) और धर्मेन्द पुत्र बलवीर (13) शुक्रवार को बकरी चराने खेत गए थे। शाम चार बजे बारिश शुरू हो जाने पर तीनों पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान बिजली गिरने से तीनों लोग झुलस गए। सूचना पर नायब तहसीलदार मनोहर सिंह व लेखपाल दिनेश कुमार सिंह ने जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed