फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two years in jail for molesting a teenager

Banda Crime: किशोरी से छेड़छाड़ का मामला, दोषी को दो साल की जेल, दस हजार का अर्थदंड भी ठोका

Sun, 09 Jul 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Jul 2023 11:59 PM IST
सार

विवेचक ने मामले का आरोप पत्र अदालत में पेश किया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से गवाह कराए गए। पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों व अधिवक्ताओं की दलीले सुनने के बाद मजिस्ट्रेट ने पप्पू को सजा सुनाई।

विज्ञापन
Two years in jail for molesting a teenager
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में किशोरी के साथ छेड़छाड़ के दोषी को सीजेएम भगवानदास गुप्ता की अदालत ने दो वर्ष की की जेल और 10,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।सहायक अभियोजन अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस महानिदेशक लखनऊ को पत्र लिखकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी।

विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार 7 अप्रैल 2004 को दोषी पप्पू उर्फ प्रमोद द्विवेदी पुत्र काशी प्रसाद द्विवेदी निवासी ग्राम गोधनी के विरुद्व तिंदवारी थाने में मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित ने तहरीर में बताया था कि 3 जनवरी 2004 को बेटी हैंडपंप पर पानी भरने गयी थी। इसी दौरान पप्पू उर्फ प्रमोद व दो अज्ञात जो दो नाली बन्दूक लिए थे वहां खड़े थे। पुत्री से पप्पू ने छेड़छाड़ की। इसी दौरान गांव के लोग आ गए।
विज्ञापन

पुत्री को प्रमोद के चंगुल से छुड़ाया। उसने फायर करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवेचक ने मामले का आरोप पत्र अदालत में पेश किया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से गवाह कराए गए। पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों व अधिवक्ताओं की दलीले सुनने के बाद मजिस्ट्रेट ने पप्पू को सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed