{"_id":"2519965a71d79df75534076039454ede","slug":"two-workers-from-delhi-dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आए दो मजदूरों को डेंगू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से आए दो मजदूरों को डेंगू
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली का डेंगू बांदा आ पहुंचा है। वहां काम रहे दो
विज्ञापन
मजदूर यहां लौटने पर अपने साथ डेंगू बीमारी भी लाए हैं। सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र में इसके लक्षण पाए जाने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर
किया गया है।
मरका गांव के रामजस (28) पुत्र सिद्ध गोपाल और मातादीन (30) पुत्र छोटकू दिल्ली में मजदूरी कर रहे थे। करीब एक माह पहले दिल्ली से गांव लौटे हैं। आने पर खांसी, जुकाम और बुखार था। घरेलू दवाएं करते रहे। शनिवार को हालत ज्यादा बिगड़ी तो दोनों बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ गए।
यहां किट से डेंगू की जांच की गई। डेंगू के लक्षण पाए जाने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीएन यादव का कहना है कि इस क्षेत्र में डेंगू के कोई मामले नहीं आए हैं।
दोनों मजदूर दिल्ली में थे। वहीं से बीमार हुए हैं। उन्होंने सलाह दी कि बुखार आदि के लक्षण दिखते ही तुरंत अस्पताल में दिखाएं। मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है। सफाई का विशेष ध्यान रखें। आसपास जल भराव न होने दें।