फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two women killed by consuming poison

दो घटनाओं में युवतियों ने जहर खाकर दी जान

Sat, 30 Nov 2019 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two women killed by consuming poison
अलग-अलग घटनाओं में जहर खाकर दो युवतियों ने जान दे दी। दोनों ही मामलों में गृह कलह बताई जा रही है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। गिरवां थाना क्षेत्र के पतरहा गांव में सीमा (18) पुत्री बालकिशन ने दो दिन घर में जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

उसे जिला अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे बांदा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की रात वहां उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई राजकुमार ने बताया कि दो बहनों में बड़ी थी। मानसिक रूप से बीमार रहती थी।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव की है। शुक्रवार की रात भूरी (25) पत्नी नवल किशोर ने ससुराल में जहर खा लिया। घर के लोग उसे सीएचसी लाए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के समय ससुर खेत में था। पति परदेस में मजदूरी करता है। मृतका अपने पीछे दो वर्ष की बालिका भी छोड़ गई है।

सूचना मिलने पर मृतका के पिता व भाई मौके पर पहुंच गए। एक अन्य घटना में माधवपुर (गिरवां) गांव में पुनिया (32) पत्नी रमेश शुक्रवार की रात घर में आग से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन घटना की वजह खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed