फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two women duped of Rs 11,400 by a man posing as a doctor

Banda News: डॉक्टर बनकर दो महिलाओं से 11,400 रुपये की ठगी

Sat, 11 Apr 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 11 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two women duped of Rs 11,400 by a man posing as a doctor
बांदा (कमासिन)। कमासिन क्षेत्र में खुद को जिला अस्पताल का डॉक्टर बताकर एक व्यक्ति ने दो ग्रामीण महिलाओं को साइबर ठगी का शिकार बनाया है। ठग ने आधार ओटीपी पूछकर उनके बैंक खातों से कुल 11,400 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत वीर की संगीता यादव और ललिता प्रकाश से यह ठगी बीती 7 अप्रैल को दोपहर दो बजे के बाद हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिथिलेश सिंह ने बताया कि ठग ने खुद को डॉक्टर राहुल श्रीवास्तव बताकर आशा वर्कर के मोबाइल फोन पर कॉल की। फिर कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए उनसे और लाभार्थियों से बात की।
विज्ञापन

टीकाकरण व पोषाहार वितरण की जानकारी लेने के बहाने उसने दोनों महिलाओं के आधार नंबर और ओटीपी हासिल कर लिए। जिसके बाद उनके खातों से क्रमशः 7,200 रुपये और 4,200 रुपये कटने के संदेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथिलेश सिंह ने कमासिन थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि ठग के मोबाइल नंबर पर दीपक कुमार नाम दिख रहा है। पुलिस से पीड़ितों का पैसा वापस दिलाने और तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed