{"_id":"5f1c71fe8ebc3e638d295bc4","slug":"two-teenagers-die-from-wolf-attack-and-snakebite-banda-news-knp57326219","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियार के हमले और सर्प दंश से दो किशोरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियार के हमले और सर्प दंश से दो किशोरियों की मौत
विज्ञापन
कमासिन। थाना क्षेत्र के मुसीवां गांव में दो अलग-अलग घटनाओं में दो किशोरियों की मौत हो गई। एक की सियार के हमले से और दूसरी की सर्प दंश से जान गई। पोस्टमार्टम कराए बगैर परिजनों ने दोनों शवों का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के दतिनिहा पुरवा में दो दिन पूर्व पिता के पास खेत जा रही चुन्नी देवी (14) पुत्री जागेश्वर पर सियार ने हमला कर दिया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने उसका इलाज कराया। तबियत में सुधार हो गया, लेकिन शनिवार को हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर तत्काल पीएचसी कमासिन भागे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पीएचसी में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में 11वीं की छात्रा अर्चना देवी (15) पुत्री देशराज सिंह को शुक्रवार की रात घर में सर्प ने डस लिया। गंभीर हालत में उसे परिजन अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।