फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two students got a package of 4.16 lakhs

दो छात्रों को मिला 4.16 लाख का पैकेज

Fri, 19 Jun 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two students got a package of 4.16 lakhs
अमत पासवान व आशीष कुमार। - फोटो : BANDA
अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों का चयन देश की मशहूर कंपनी स्क्वायर यार्ड में हुआ है। इसमें से एक छात्र गोरखपुर और दूसरा जौनपुर का मूल निवासी है। दोनों यहां से बीटेक कर रहे हैं। कंपनी ने उनका चयन 4.16 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर किया है। दोनों छात्रों का चयन वर्चुअल साक्षात्कार से हुआ।
विज्ञापन

छात्र अमित पासवन मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। बताया कि पिता शंभू प्रसाद किसान हैं। गांव के स्कूल से ही हाईस्कूल और इंटर तक पढ़ाई की। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। इसी तरह छात्र आशीष कुमार मूलरूप से जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता विनोद कुमार पेशे से शिक्षक हैं।
विज्ञापन

जौनपुर से ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। वे दो भाइयों तथा एक बहन में सबसे छोटे हैं। दोनों मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों का अच्छे पैकेज पर चयन होने से जहां उनके परिवार में खुशी है, वहीं इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक और स्टाफ भी गौरवान्वित हो रहे हैं। कालेज निदेशक प्रोफेसर एसपी शुक्ला और रजिस्ट्रार डॉ. आशुतोष तिवारी ने अन्य छात्रों को इनसे प्रेरणा लेने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed