फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two special trains run on Amavasya

Banda News: अमावस्या पर चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें

Fri, 05 Jul 2024 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two special trains run on Amavasya
बांदा। आषाढ़ी अमावस्या पर रेलवे ने चित्रकूट धाम कर्वी के लिए दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ट्रेनें छह जुलाई तक चलेंगी।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक (झांसी) के मुख्य जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पहली ट्रेन गुरुवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से सुबह 10:10 बजे चलकर ओरछा, बरूआ सागर, निवाडी, मगरपुर , टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, रोरा, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड,, चरखारी रोड, महोबा, वरीपुरा, कबरई, मटौंध, खैराडा होते हुए दोपहर 3:30 बजे बांदा पहुंची।, डिंगवही, खुरहंड , अतर्रा , बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर होते हुए शाम 5:45 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। यही ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से शाम 7:25 पर चलकर सभी स्टेशनों पर रुकते हुए बांदा रात 8:55 बजे पहुंचेगी और यहां से निर्धारित स्टॉपेज के बाद छोटे बड़े स्टेशनों से ठहराव लेते हुए रात 1:15 पर झांसी पहुंचेगी।

दूसरी ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से रात 8:10 बजे चलेगी। 1: 05 बजे बांदा , 3:05 बजे चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचेगी। चित्रकूट धाम कर्वी से प्रातः 4:40 बजे वापस सभी स्टेशनों में ठहराव लेते हुए सुबह 6:50 बजे बांदा और दोपहर 11:10 बजे झांसी पहुंचेगी ।, श्री सिंह ने यह भी बताया कि गाड़ी संख्या 01809 और 01810 वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-बांदा मेमू को चित्रकूटधाम कर्वी तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed